कौन हैं गुल पनाग? जो PM मोदी के खिलाफ ध्रुव राठी की पोस्ट देख हुईं आगबबूला, सुनाई खरी-खरी

Gul Panag Angry on Dhruv Rathee: बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को खरी-खरी सुनाई है. दरअसल यूट्यूबर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट शेयर की. इसके बाद गुल पनाग ध्रुव राठी पर भड़क गईं.

Gul Panag Angry on Dhruv Rathee

Gul Panag Angry on Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चाओं में रहते हैं. एक बार फिर ध्रुव राठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग भी बीच में कूद पड़ीं और उन्होंने ध्रुव राठी को पीएम मोदी के खिलाफ पोस्ट डालने पर खूब खरी-खोटी सुनाई. सोशल मीडिया पर गुल पनाग की पोस्ट भी काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो यूट्यूबर पर भड़क रही हैं. चलिए जानते हैं गुल पनाग ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा.

विज्ञापन

ध्रुव राठी ने PM पर कसा तंज

दरअसल ध्रुव राठी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. यूट्यूबर ने कहा, ‘पीएम मोदी जहां भी जाएं, लोगों को उनसे सवाल पूछने चाहिए. प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की. एक नेता के तौर पर उन्हें जवाबदेह और पारदर्शी होना चाहिए. मैं विदेशी पत्रकारों से भी कहूंगा कि वे उनसे सवाल करें, ताकि वे जनता के सामने जवाब देने को मजबूर हों. इससे देश को फायदा होगा.’

विज्ञापन

क्या बोलीं गुल पनाग?

यूट्यूबर की इस पोस्ट पर गुल पनाग भड़क पड़ीं और उन्होंने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आप प्रधानमंत्री या सरकार से असहमत हो सकते हैं, ये लोकतंत्र है. लेकिन विदेश में भारत के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाना सही नहीं है. इससे देश की छवि खराब होती है और नुकसान हमारा ही होता है.’ सोशल मीडिया पर गुल पनाग की ये पोस्ट भी काफी वायरल हो रही है और एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

कौन हैं गुल पनाग?

बता दें गुल पनाग बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. गुल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘धूप’ फिल्म से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘डोर’, ‘मनोरमा सिक्स फीट अंडर’ , ‘हैलो’ , ‘स्ट्रेट’ और ‘अब तक छप्पन 2’ जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं एक्ट्रेस मनोज बाजपेयी के साथ ‘पाताल लोक’ और ‘द फैमिली मैन’ जैसी सीरीज में भी काम कर चुकी हैं और ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से एंटरटेन भी कर चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ