हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL खिलाड़ी की मंगेतर सारा कौन? जिसकी सगाई की खबरों ने मचाई सनसनी

IPL Cricketer Engaged With Sarah: IPL के स्टार खिलाड़ी और तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। आइए जानते हैं कि कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड जिनके साथ क्रिकेटर की सगाई की खबरों ने सनसनी फैला दी है।

विज्ञापन
IPL Cricketer Engaged With Sarah.

IPL Cricketer Engaged With Sarah: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वजह है कि उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड सारा से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। स्पेंसर जॉनसन ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो गर्लफ्रेंड के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में उनकी गर्लफ्रेंड इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं। जैसे ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल, लोग जॉनसन की गर्लफ्रेंड सारा पैट्रिक को सारा अली खान और सारा तेंदुलकर समझने की भूल कर रहे हैं।

कौन हैं सारा पैट्रिक?

आपको बता दें कि स्पेंसर जॉनसन की गर्लफ्रेंड सारा पैट्रिक को भले ही इंडिया में कोई नहीं जानता हो लेकिन दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में वो काफी फेमस हैं। उन्हें सिर्फ जॉनसन की गर्लफ्रेंड के तौर पर नहीं बल्कि अपनी उपलब्धियों के लिए भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा पैट्रिक ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री ली है। इसके अलावा वो दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में आर्किटेक्चर डिजाइन फर्म विलियम्स बर्टन लियोपार्ड से जुड़ी हुई हैं। अपने बॉयफ्रेंड स्पेंसर जॉनसन की क्रिकेट जर्नी के उतार-चढ़ाव में वो हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं।

यह भी पढ़ें: Anupama शो को छोड़ गया मुख्य किरदार, अब कैसे नंबर वन की कुर्सी रह पाएगी बरकरार

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

क्रिकेटर स्पेंसर जॉनसन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई का ऐलान किया। उन्होंने गर्लफ्रेंड सारा पैट्रिक के साथ सगाई की तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने ‘मंगेतर’ नाम का कैप्शन दिया। पोस्ट में दोनों के चेहरे की खुशी साफ देखने को मिल रही है। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स भी कपल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे बधाई

स्पेंसर जॉनसन को बधाई देने के लिए उनकी पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुबारक हो। आप परफेक्ट कपल हो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को बहुत सारी बाधाई।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आप ब्यूटीफुल कपल को बहुत शुभकामनांए।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘आप दोनों के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती है।’ इस तरह यूजर्स कमेंट करते हुए स्पेंसर जॉनसन और सारा पैट्रिक को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि स्पेंसर जॉनसन आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हैं। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो क्रिकेटर लंबे समय से सारा पैट्रिक को डेट करते आ रहे हैं। दोनों को कई बार इवेंट में साथ में स्पॉट किया जा चुका है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola