किस फिल्म में एक साथ नजर आए थे ये 3 खूंखार विलेन? क्या आपने पहचाना?

Guess Bollywood Movie Name: अगर आपको बॉलीवुड फिल्में देखना पसंद है और खासकर पुरानी फिल्में तो आज हमारे पास आपके लिए एक सवाल है। हम आपको एक तस्वीर दिखाएंगे और आपको पहचानना होगा इस फिल्म का नाम क्या है। वो भी सिर्फ तीन विलेन को देखकर।

Guess Bollywood Movie Name

Guess Bollywood Movie Name

Guess Bollywood Movie Name: बॉलीवुड में मसालेदार फिल्म किसे कहते हैं? उसे ही न जो न सिर्फ अच्छी स्टोरी पेश करें बल्कि हीरो और विलेन की एक ऐसी फाइट दिखाए कि लोग अपने नाखून चबाने पर मजबूर हो जाएं। किसी भी फिल्म में हीरो चाहे कितनी ही अच्छी एक्टिंग कर ले या फिर कितना भी अच्छा रोल उसे दे दिया जाए, लेकिन जब तक फिल्म के अंदर दमदार विलेन एंट्री ना ले तक मजा नहीं आता। एक विलेन ही किसी भी फिल्म की अहम कड़ी होता है। विलेन किसी भी फिल्म को रोमांचक बनाने के लिए उसमें जान डाल देता है।

विज्ञापन

विलेन के बिना अधूरी हैं फिल्में

पहले भी कुछ ऐसे विलेन फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं जिन्होंने अपनी बेमिसाल एक्टिंग से रंग जमा दिया। जब भी आप ऐसे विलेन के नाम सोचते हैं तो आपके मन में कौन-कौन से नाम आते हैं? हो सकता है आपको अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, अमजद खान, दलीप ताहिल, डैनी डेन्जोंगपा, गुलशन ग्रोवर जैसे विलेन याद आएं।

विज्ञापन

किस फिल्म में नजर आए थे विलेन?

दरअसल, एक ट्विटर हैंडल से तीन विलेन की साथ में एक फोटो पोस्ट की गई है। जिसमें कादर खान, प्रेम चोपड़ा और शक्ति कपूर साफ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में ये तीनों अपने-अपने अंदाज में खूब जम रहे हैं। इस फोटो को देखकर आपको क्या लगता है, ये फोटो किस फिल्म की होगी? इस सवाल के बाद सभी उस दौर में पहुंच गए जब इन तीनों विलेन के नाम से लोग कांपने लगते थे। बात अगर फिल्म की करें तो इस सवाल का जवाब ये है कि इस फिल्म का नाम है ‘नसीब’। इस मूवी में कई कलाकार नजर आए थे जैसे शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी।

विज्ञापन

फिल्म ने की थी कितने करोड़ की कमाई?

हालांकि, इस फिल्म के अलावा भी कादर खान और शक्ति कपूर ने और भी कई फिल्में की हैं। जब भी ये तीनों पर्दे पर एक साथ उतरते थे तो दर्शकों को या तो हंसने पर मजबूर कर देते थे या फिर डर पैदा कर देते थे। अगर ‘नसीब’ की कमाई और बजट की बात करें तो फिल्म को बनाने में लगभग चार करोड़ रुपये का बजट लगा। जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन लगभग 14.5 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ