Guddi Maruti On Divya Bharti Death: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा रहीं दिव्या भारती की मौत की गुत्थी आज भी उलझी हुई है। एक्ट्रेस के मौत से जुड़े कई अनसुलझे सवाल आज भी लोगों के मन में हैं, जिनका जवाब शायद किसी के पास नहीं। इस बीच दिग्गज एक्ट्रेस गुड्डी मारुति ने दिव्या भारती की मौत पर शॉकिंग खुलासा किया है। जाहिर है कि एक्ट्रेस ने हाल ही में दिवंगत एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ यादें शेयर की थीं।
इस दौरान गुड्डी ने उन्हें अच्छी लड़की बताते हुए कहा था कि दिव्या को ऊंचाई से कभी डर नहीं लगता था। उन्हें 5वें फ्लोर पर भी बिना डरे बैठे हुए देखा गया था। उनकी मौत से उनके पति साजिद नाडियाडवाला बुरी तरह से टूट गए थे। गुड्डी ने बताया कि जिस वक्त दिव्या भारती ऊंचाई से नीचे गिरी थीं, नीता लुल्ला वहीं पर मौजूद थीं। उन्होंने एक्ट्रेस को नीचे गिरते हुए देखा था।
गुड्डी मारुति ने किए कई खुलासे
सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में दिग्गज एक्ट्रेस गुड्डी ने दिव्या भारती को लेकर कई सारे खुलासे किए। उन्होंने बताया कि जिस वक्त एक्ट्रेस का निधन हुआ था, तब उनकी उम्र महज 19 साल थी। गुड्डी ने कहा, ‘दिव्या भारती बहुत अच्छी लड़की थीं। मुझे उनके बचपन के बारे में नहीं पता लेकिन वह थोड़ा डिस्टर्ब रहा करती थीं। थोड़ी उलझी सी रहती थीं। वह हमेशा जिंदगी को ऐसे जीना पसंद करती थीं, जैसे वह दिन उनके लिए आखिरी दिन हो।’ एक्ट्रेस ने फिल्म ‘शोला और शबनम’ की शूटिंग से जुड़ा किस्सा याद करते हुए बताया कि दिव्या की मौत 5 अप्रैल को हुई थी और 4 अप्रैल को गु्ड्डी का जन्मदिन था।
बातचीत के दौरान उन्होंने आगे बताया, ‘मुझे याद है कि गोविंदा, साजिद और बाकी लोग पार्टी कर रहे थे। पार्टी के वक्त दिव्या भारती ठीक थीं लेकिन मुझे फील हुआ कि वो शायद थोड़ी दुखी हैं। उसे आउटडोर शूटिंग के लिए जाना था लेकिन वह जाना नहीं चाहती थीं।’ सिद्धार्थ कानन से बातचीत में गुड्डी ने बताया कि जिस वक्त वो फ्लाइट में मौजूद थीं, तब उन्हें दिव्या भारती की मौत के बारे में पता चला था।
एक्ट्रेस को ऊंचाई से नहीं था डर
एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान एक और घटना का जिक्र करते हुए बताया कि दिव्या भारती जुहू स्थित पांचवें फ्लोर पर रहती थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं एक रात को आइसक्रीम लेने जा रही थी, तब उसने मेरा नाम बुलाया। मैंने देखा तो दिव्या पांचवें फ्लोर पर पैर लटका कर बैठी हुई थी। मैंने तब उससे कहा था कि ऐसे बैठना सेफ नहीं है, जिस पर उसने जवाब दिया था कि कुछ नहीं होता। उसे हाइट से डर नहीं लगता था।’
गुड्डी ने आगे बताया, ‘दिव्या भारती की मौत के बाद मैं उनकी मां के पास गई थी। उस वक्त वहां एक बिल्ली आई हुई थी और उसके मुंह में खून लगा हुआ था। उस बिल्ली को देखकर सब शॉक्ड हो गए थे।’
नीता लुल्ला वहां पर थीं मौजूद
गुड्डी मारुति ने आगे कहा, ‘दिव्या भारती की मौत से उनकी मां का बुरा हाल था। यहां तक साजिद भी बहुत ही बुरे हाल में थे। जब यह घटना घटी थी, उस वक्त वह घर में नहीं थे। दिव्या यह देखने के लिए नीचे झुकी थीं कि साजिद की कार आई है या नहीं इसी दौरान एक्ट्रेस नीचे की ओर गिर गईं। फैशन स्टाइलिस्ट नीता लुल्ला इस समय वहीं पर मौजूद थीं। उन्होंने नीचे गिरते हुए देखा था।’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines