बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ और सनी देओल की ‘जाट’ के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी कि फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ भी रिलीज हो चुकी है। जहां एक तरफ ‘केसरी 2’ धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है, वहीं ‘जाट’ भी टिके रहने की कोशिश कर रही है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के 9वें दिन के कलेक्शन और अब तक की कमाई के बारे में।
‘केसरी 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘केसरी चैप्टर 2’ की रफ्तार में तेजी अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ की शुरुआत भले ही हल्की रही हो, लेकिन फिल्म ने वीकेंड आते-आते अपनी पकड़ बना ली। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। मिड वीक में कमाई में उछाल देखने को मिला और 9वें दिन के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, फिल्म ने 4.09 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इंटरनेशनल लेवल भी ‘केसरी 2’ ने अच्छा प्रदर्शन किया है। खासतौर पर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने अच्छी कमाई की है। अब तक दुनियाभर में फिल्म ने लगभग 64 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।
सनी देओल की फिल्म जाट का कलेक्शन
दूसरी ओर सनी देओल की ‘जाट’ के लिए राह इतनी आसान नहीं रही। शुरुआती दिनों में फिल्म को कुछ हद तक दर्शकों का प्यार मिला, लेकिन धीरे-धीरे कलेक्शन में गिरावट आई। 9वें दिन ‘जाट’ ने लगभग 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो ‘केसरी 2’ से थोड़ा कम है। हालांकि, सनी देओल के फैंस अभी भी फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ की पकड़ कमजोर होती दिख रही है।
कड़ा मुकाबला लेकिन ‘केसरी 2’ आगे अगर दोनों फिल्मों के 9वें दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘केसरी 2’ ने ‘जाट’ से थोड़ी बढ़त बनाई है। जहां ‘केसरी 2’ का 9वें दिन का कलेक्शन 4.09 करोड़ रहा, वहीं ‘जाट’ 4 करोड़ पर सिमट गई। कुल मिलाकर, ‘केसरी चैप्टर 2’ का अब तक का कलेक्शन 54 करोड़ से ज्यादा हो चुका है, जो ‘जाट’ से काफी आगे है।
ग्राउंड जीरो की हालत नाजुक
वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिछड़ती नजर आ रही है। दूसरे दिन फिल्म ने महज 2.48 करोड़ रुपये की कमाई की और ‘केसरी 2’ के सामने टिकने में नाकाम रही। ऐसा लगता है कि दर्शकों ने ‘ग्राउंड जीरो’ की बजाय ‘केसरी चैप्टर 2’ को ज्यादा पसंद किया है।
आगे क्या रहेगा मुकाबला?
फिलहाल ‘केसरी 2’ को बड़े स्तर पर कोई कड़ी टक्कर नहीं मिल रही है। हालांकि आने वाले दिनों में ‘गाउंड जीरो’ और ‘फुले’ जैसी फिल्मों की रिलीज से प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। देखने वाली बात होगी कि क्या अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ आने वाले हफ्तों में अपनी कमाई का सिलसिला जारी रख पाती है या फिर नई फिल्मों के चलते इसकी रफ्तार थमेगी।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी आर्मी से कनेक्शन से किया इनकार, तो यूजर्स ने पूछ डाले मुश्किल सवाल
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
8 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
10 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
11 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
13 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
14 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
15 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
15 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
15 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines