Web Series On OTT: आजकल हर किसी को घर बैठे मनोरंजन करना होता है। इसलिए लोगों को ओटीटी पर आने वाली फिल्मों और सीरीज का बहुत बेसब्री से इंतजार रहता है।
इस बीच अब एक बार फिर से ओटीटी पर कुछ नया और धमाकेदार आने वाला है, जो दर्शकों के लिए बेहद शानदार भी होगा। दरअसल, बहुत जल्द ओटीटी पर 6 बड़े बजट और दमदार कास्ट वाली वेबसीरीज रिलीज होने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि ओटीटी के खजाने में कौन-कौन-सी सीरीज शामिल हैं।
जल्द ओटीटी पर दस्तक देगी ये सीरीज
1. माहिम
इस सीरीज की कहानी बहुद दमदार है। दरअसल, ये दुनिया भर में पढ़े जाने वाले Jerry Pinto के मर्डर मिस्ट्री नॉवेल ‘मर्डर इन मिस्ट्री’ की कहानी पर आधारित है। ये एक इंडियन वेबसीरीज है और ‘माहिम’ बहुत जल्द रिलीज भी होने वाली है।
2. ट्रांजिशन
‘ट्रांजिशन’ एक ट्रांस महिला की कहानी को सामने लाने वाली बेवसीरीज है। इस सीरीज में उसके संघर्षों की कहानी को दिखाया गया है।
3. चीकू
अगर चीकू की बात करें तो इस सीरीज में मुंबई में रहने वाले एक साउथ इंडियन लड़के की कहानी को दिखाया गया है, जो लोगों को प्रभावित करने में कामयाब हो सकती है। चीकू की कहानी की बात करें तो इसमें 21 साल के तमिल ब्राह्मण अय्यर कम्युनिटी के लड़के की कहानी है, जो मुंबई में रहता है।
बता दें कि इस सीरीज में साउथ के दमदार एक्टर प्रकाश राज जैसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने इसमें शानदार काम किया है। वहीं, इस सीरीज को राजेश मापुस्कर ने डायरेक्ट किया है।
4. कालकूट
एक बार फिर से दो बड़े कलाकार एक साथ दिखेंगे। दरअसल, ‘कालकूट’ में विजय वर्मा और श्वेता त्रिपाठी फिर से साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि ‘कालकूट’ सुमित सक्सेना की वेब सीरीज है, जो एक एक इन्वेस्टिगेशन ड्रामा है। वहीं, फैंस को इसका भी बेसब्री से इंतजार है।
5. गांठ चैप्टर 1: जमना पार
ओटीटी पर क्राइम-थ्रिलर भी दस्तक देने वाली है। दरअसल, मानव विज और मोनिका पंवार स्टारर गांठ चैप्टर 1: जमना पार सीरीज क्राइम-थ्रिलर जोन की है। वहीं, इस सीरीज को कनिष्क वर्मा ने डायरेक्ट किया है। साथ ही सीरीज का पोस्टर बहुत दमदार है और सीरीज के पोस्टर को देखकर ही लोगों में इसका क्रेज साफ दिख रहा है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines