हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grammy Awards 2024 में फिर भारत का जलवा, शंकर महादेवन-जाकिर हुसैन ने जीता ग्रैमी

Grammy Awards 2024: ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन
Grammy Awards 2024

Grammy Awards 2024: बीते दिन यानी रविवार (भारत में सोमवार) को लॉस एंजिल्स में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस बार के ग्रैमी अवॉर्ड्स में नेशनल से लेकर इंटरनेशनल सिंगर्स का जलवा रहा है। ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में सिंगर टेलर स्विफ्ट, माइली साइरस, ओलिविया रोड्रिगो और लाना डेल रे का भी दबदबा रहा है। शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन संगीतकारों ने 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपना जलवा दिखाया है।

ये है Grammy Awards 2024 के विनर्स की लिस्ट

  • ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस- जाकिर हुसैन, बेला फेक, एडगर मेयर (पश्तो)
  • अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम- बॉयजीनियस (द रिकॉर्ड)
  • ग्लोबल म्यूजिक एल्बम- शक्ति (द मोमेंट)

सॉन्ग ऑफ द ईयर

विज्ञापन
  • लाना डेल रे- ए एंड डब्लू
  • टेलर स्विफ्ट- एंटी-हीरो
  • जॉन बैटिस्ट- बटरफ्लाई
  • दुआ लिपा – डांस द नाइट फ्रॉम बार्बी
  • माइली साइरस- फ्लावरर्स
  • एसजेडए- किल बिल
  • ओलिविया रोड्रिगो- वेम्पॉयर
  • बिली इलिश- व्हाट वाज आई मेड फॉर, फ्रॉम बार्बी- विनर

बेस्ट पॉप वोकल एल्बम

  • केली क्लार्कसन- केमिस्ट्री
  • माइली साइरस- एंडलेस समर वेकेशन
  • ओलिविया रोड्रिगो- गट्स
  • एड शीरन- “-” (सबट्रेक्ट)
  • टेलर स्विफ्ट- मिडनाइट्स- विनर

बेस्ट आर एंड बी सॉन्ग

  • हाले- एंजल
  • रॉबर्ट ग्लासपर फीचरिंग एसआईआर एंड एलेक्स इस्ले- बैक टू लव
  • कोको जोनस- आईसीयू
  • विक्टोरिया मोनेट- ऑन माई मामा
  • एसजेडए- स्नूज- विनर

बेस्ट कंट्री एल्बम

  • केल्सिया बैलेरीनी- रोलिंग अप द वेलकम मेट
  • ब्रदर्स ओसबोर्न- ब्रदर्स ओसबोर्न
  • जैक ब्रायन- जैक ब्रायन
  • टायलर चाइल्डर्स- रस्टिन’ इन द रेन
  • लैनी विल्सन- बेल बॉटम कंट्री- विनर

बेस्ट म्यूजिक अर्बाना एल्बम

  • रॉव एलेजांद्रो- सैटर्नो
  • करोल जी- मनाना सेरा बोनिटो- विनर

साल 2022 में भी भारत का दबदबा

बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड्स दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड है, जिसे संगीत के लिए दिया जाता है। संगीत से जुड़े हर कलाकार को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी ग्रैमी में भारत का जादू चल गया है। बता दें कि साल 2022 में भी ग्रैमी में भारत का दबदबा रहा। साल 2022 में रिक्की केज, पीए दीपक और स्टीवर्ट कोपलैंड को बेस्ट न्यू एज एल्बम कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola