---विज्ञापन---

ग्रैमी अवॉर्ड विनर मशहूर सिंगर का निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

Grammy Award Winner Singer Death: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर और बंगाली एक्ट्रेस अंजना भौमिक के निधन के बाद ग्रैमी अवॉर्ड विजेता मशहूर सिंगर की मौत की खबर सामने आई है। सिंगर ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं।

---विज्ञापन---

Randy Sparks Death: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर और बंगाल सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस अंजना भौमिक के निधन से लोग उभर नहीं पाए थे कि अब म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खर सामने आई है। ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित मशहूर सिंगर रैंडी स्पार्क्स (Randy Sparks) का निधन हो गया है। दिग्गज सिंगर ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। रैंडी स्पार्क्स के निधन की खबर आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बेटे ने की पिता की मौत की पुष्टि

फोक म्यूजिक ग्रुप न्यू क्रिस्टी मिनस्ट्रेल्स के फाउंडर सिंगर रैंडी स्पार्क्स के निधन की पुष्टि उनके बेटे केविन ने की है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रैंडी स्पार्क्स ने 11 फरवरी को सैन डिएगो में अपनी अंतिम सांस ली थी। सिंगर अपनी मौत से कुछ दिन पहले तक सैन फ्रांसिस्को के उत्तर-पूर्व में जेनी लिंड, कैलिफ़ोर्निया में रह रहे थे।

---विज्ञापन---

ग्रैमी विजेता गायक रैंडी स्पार्क्स का निधन

यह भी पढ़ें: Suhani Bhatnagar की मौत के पीछे किसकी गलती? सामने आया डॉक्टर्स का बयान

---विज्ञापन---

अपने काम से मिली थी पहचान

अमेरिकी सिंगर रैंडी स्पार्क्स को असली पहचान 1960 में मिली थी। लोक संगीत पुनरुद्धार में उनके काम को काफी सराहा गया था। सिंगर फोक-पॉप साउंड के लिए भी काफी मशहूर थे और उनके ग्रुप ने ‘ग्रीन, ग्रीन’, ‘ईव ऑफ डिस्ट्रक्शन’ और ‘टुडे’, ‘डेनवर’ जैसे पॉपुलर म्यूजिक लिखे भी थे। इन सभी एल्बम ने रैंडी स्पार्क्स को म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी शोहरत दिलाई थी।

---विज्ञापन---

 

ग्रैमी अवॉर्ड से हुए थे सम्मानित

साल 1963 में रैंडी स्पार्क्स के ग्रुप को अपनी पहली एल्बम ‘प्रेजेंटिंग द न्यू क्रिस्टी मिनस्ट्रेल्स’ के कोरस के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। खास बात ये भी है कि उनकी यह एल्बम करीब दो साल तक बिलबोर्ड एल्ब्म चार्ट में बनी रही थी। इसके अलावा स्टीव मार्टिन, जॉन डेनवर और केनी रोजर्स के करियर को बढ़ावा देने में भी स्पार्क्स का बड़ा योगदान था।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 18, 2024 03:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola