Sunita Ahuja Reaction on Divorce Rumors: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही हैं। जब से गोविंदा के वकील ने खुलासा किया है कि सुनीता ने 6 महीने पहले गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा था फैंस भी शॉक्ड हैं। हालांकि सुनीता आहूजा के हालिया रिएक्शन से फैंस राहत की सांस ले सकते हैं। उनके बयान से स्पष्ट हो चुका है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चीजें ठीक हैं। बता दें कि सुनीता आहूजा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सुनीता ने बताया क्यों रहती हैं अलग?
सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनीता आहूजा ने बताया है कि उन्हें और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता है। साथ ही सुनीता ने बताया कि वह गोविंदा से अलग क्यों रहती थीं? वीडियो में सुनीता कहती हैं, ‘मैं और गोविंदा अलग-अलग रहते हैं मतलब जब गोविंदा ने राजनीति ज्वाइन की थी, तब मेरी बेटी जवान हो रही थी। उस वक्त सारे कार्यकर्ता घर पर आते थे। अब जवान बेटी है, हम घर पर शॉर्ट्स पहनते हैं। इसलिए हमने सामने ऑफिस लिया था।’
यह भी पढ़ें: Video: Mahakumbh के बाद बर्फीली पहाड़ियों में एन्जॉय कर रहीं Katrina Kaif, यूजर्स ने किया ट्रोल
वीडियो में सुनीता आगे कहती हैं, ‘हमको और गोविंदा को अगर इस दुनिया में कोई अलग कर दे.. किसी का माई का लाल.. तो सामने आ जाए।’ ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद फैंस ने भी राहत की सांस ली है।
12 साल से अलग रहता है कपल
बता दें कि सुनीता आहूजा ने कुछ दिन पहले ‘हिंदी रश’ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि गोविंदा और वह पिछले 12 साल से अलग-अलग घर में रह रहे हैं। वह अपना जन्मदिन भी अकेले सेलिब्रेट करती आ रही हैं। जैसे ही सुनीता का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अफवाह आनी शुरू हो गई कि गोविंदा और सुनीता के शादीशुदा रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों तलाक की तरफ बढ़ रहे हैं।
1987 में हुई थी दोनों की शादी
गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद साल 1988 में उन्होंने बेटी टीना आहूजा का वेलकम किया। इसके अलावा कपल का बेटा यशवर्धन भी है। अपने पिता के नक्शेकदमों पर चलते हुए यशवर्धन भी जल्द फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines