बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर गोविंदा बीते कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता का एक फोटो सामने आया था, जिसमें वो अलग लुक में नजर आ रहे थे। गोविंदा के इस लुक को देखकर लोगों ने कयास लगाए कि शायद अभिनेता ने अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए ये लुक लिया है। हालांकि, लोगों का अंदाजा अब सबी निकला है क्योंकि अभिनेता ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की पुष्टि खुद ही कर दी है।
गोविंदा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गोविंदा अपने नए लुक में नजर आ रहे हैं और एक लाल रंग की टोपी के साथ मस्ती करते हुए डांस कर रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए गोविंदा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि अपनी आने वाली फिल्म ‘दुनियादारी’ के लिए प्रैक्टिस कर रहा हूं।
यूजर्स ने किए रिएक्ट
गोविंदा का ये पोस्ट सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि लव यू हीरो नंबर वन। दूसरे यूजर ने लिखा कि हम आपको मिस करते हैं सर। तीसरे यूजर ने कहा कि आ गया मेरा हीरो भाई। एक और यूजर ने कहा कि गोविंदा खुद की कॉपी लग रहे हैं। एक अन्य ने कहा कि लव यू सर। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने गोविंदा के इस पोस्ट पर दिल और फायर इमोजी भी शेयर की हैं।
अपकमिंग प्रोजेक्ट पर ज्यादा जानकारी नहीं
गौरतलब है कि गोविंदा लंबे टाइम से पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। ऐसे में फैंस भी एक्टर को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार हैं। वहीं, अगर गोविंदा के इस प्रोजेक्ट की बात करें तो अभी इसको लेकर और कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि अभिनेता इस प्रोजेक्ट पर अब कब नया अपडेट फैंस के साथ शेयर करेंगे? क्योंकि एक्टर के चाहने वाले इसको लेकर बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss में आना चाहता है ये एक्टर, मेकर्स ने नहीं किया अप्रोच, कौन हैं ये अभिनेता?
संबंधित खबरें
4 दिन पहले एक कार्यक्रम में दिखे थे पाटेकर, बोले-पता नहीं कल रहूंगा या नहीं
8 mins agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
36 mins agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
40 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
57 mins agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
2 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
2 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
2 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
3 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines