बॉलीवुड के एक्टर गोविंदा का अपना फैनबेस है और आज भी लोग उन्हें खूब प्यार करते हैं। इन दिनों गोविंदा सुर्खियों में भी बने हुए हैं। जी हां, एक्टर को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में जरूर आ ही जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब गोविंदा पहली बार बीयर पी रहे थे, तो उन्होंने अपनी मां से इसकी परमिशन ली थी। जी हां, और ये हमारा कहना नहीं है बल्कि गोविंदा ने खुद इस किस्से को शेयर किया है। आइए जानते हैं कि आखिर एक्टर ने इस किस्से को लेकर क्या कहा?
बीयर पीने के लिए मां से ली परमिशन
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कपिल शर्मा के शो का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा कह रहे हैं कि क्या आप भरोसा कर सकते हैं कि मैं कभी डिस्को नहीं गया था, लेकिन एक बार गया। मैं जब वहां पर गया तो मैंने मम्मी को फोन लगाया और कहा कि मम्मी मैं बीयर पीना चाहता हूं। इसके बाद मम्मी ने मुझे प्रवचन दिया।
क्या गोविंदा ने बीयर पी या नहीं?
वीडियो में गोविंदा आगे कह रहे हैं कि ऐसा क्या नशा करना, जो सुबह तक उतर जाए। इसके बाद कपिल ने पूछा कि फिर आपने बीयर पी या नहीं? तो गोविंदा ने इशारा करते हुए कहा कि एक और इसके बाद सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद गोविंदा अपनी फिल्मों के केरेक्टर के बारे में भी बताते हैं और कहते हैं कि रियल लाइफ से जुड़े जितने केरेक्टर हैं, मैंने फिल्मों में किए हैं।
यूजर्स ने की एक्टर की तारीफ
इतना ही नहीं बल्कि गोविंदा के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि इंडिया में एक्टर तो बहुत आए हैं, लेकिन गोविंदा जैसा मल्टी टैलेंटेड एक्टर कोई नहीं आया और अब तो वैसे भी नहीं आएगा। एक और यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि गोविंदा एक नेचुरल एक्टर है और बेस्ट एक्टर इन द वर्ल्ड है। इस तरह लोगों ने एक्टर की तारीफ भी की है।
यह भी पढ़ें- फीमेल फैन ने बिग बी से फ्लर्टिंग पर पूछा सवाल, Amitabh Bachchan ने दिया मजेदार जवाब
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines