Govinda Sunita Ahuja Relationship: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. गोविंदा की पत्नी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दूसरी लड़की के साथ गोविंदा की अफेयर की बात की थी. वहीं इसके बाद गोविंदा ने भी इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि हमारा परिवार किसी साजिश का शिकार हो रहा है. इसके बाद से गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता चर्चाओं में आ गया. अब इन खबरों पर गोविंदा के भांजे का रिएक्शन सामने आया है. गोविंदा के भांजे ने अपने मामा के अफेयर की खबरों से लेकर मामी सुनीता आहूजा के बयान तक पर चुप्पी तोड़ी है.
क्या बोले विनय आनंद?
गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए अपने मामा और मामी के रिश्ते पर खुलकर बात की है और इन सभी अफवाहों के बारे में भी बताया है. विनय ने कहा, ‘मामा सांसद रह चुके हैं और शिवसेना के साथ भी जुड़े हैं, तो उनके साथ राजनीति होना कोई नई बात नहीं है. मामा-मामी के रिलेशनशिप की बात करें तो मैं दिल से प्रार्थना करता हूं कि मेरे मामा-मामी का रिश्ता हमेशा मजबूत और निजी बना रहे.’
यह भी पढ़ें: ‘राई का पहाड़ कैसे बनाया…’, ब्रेक लेने के बाद नेहा कक्कड़ ने तलाक की खबरें फैलाने वालों की लगाई क्लास
अफेयर की खबरों पर दिया बयान
विनय ने सुनीता आहूजा के बयानों पर बात करते हुए आगे कहा, ‘कौन पिता चाहेगा कि वो अपने बेटे के करियर पर ध्यान ना दे. लेकिन अगर मामी बोल रही हैं कि मामा ने अपने बेटे के करियर पर ध्यान नहीं दिया है, तो मैं मामा को बोलना चाहूंगा कि मामा थोड़ा ध्यान दीजिए. मैं कभी भी दोनों के बारे में गलत नहीं बोलता हूं. मैं किसी एक के पक्ष में नहीं बोलूंगा क्योंकि दोनों मेरे लिए मायने रखते हैं.’ गोविंदा की अफेयर की खबरों पर विनय ने कहा कि मैंने इस पर मामा से बात की थी तो उन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है.
यह भी पढ़ें: ‘एक रचनात्मक दिवालियापन है…’, जावेद अख्तर ने Border 2 के गाने लिखने से कर दिया था इनकार
पहले भी तलाक की उड़ी थीं खबरें
बता दें गोविंदा ने हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों के बारे में बातचीत करते हुए कहा था कि हमारा परिवार किसी साजिश का शिकार हो रहा है और इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. वहीं बता दें पिछले साल सुनीता आहूजा और गोविंदा की तलाक की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं. इन खबरों पर सुनीता आहूजा ने खुद रिएक्ट करते हुए कहा था कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है जो मुझे और गोविंदा को अलग कर दे.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines