Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक ही चर्चा हो रही है कि गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीत अहूजा शादी के 37 साल बाद अलग हो रहे हैं। इंटरनेट पर इन अफवाहों को लेकर खूब बातें हो रही हैं और लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर मामला क्या है? आइए जानते हैं…
गोविंदा और सुनीता का तलाक?
दरअसल, कुछ अनवेरिफाइड रिपोर्ट्स के आधार पर गोविंदा और सुनीता अहूजा के तलाक की अफवाहें आ रही हैं। साथ ही दोनों के अलग होने की अफवाहों के पीछे की वजह एक मराठी एक्ट्रेस बताया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि दोनों का तलाक फाइनल स्टेज तक जा चुका है। हालांकि, इन अफवाहों पर अभी तक गोविंदा या फिर सुनीता की ओर से कोई ऑफिशियल बयान भी सामने नहीं आया है। ऐसे में अब कहना मुश्किल है कि आखिर सच क्या है?
अलग रहते हैं सुनीता और गोविंदा
इन अफवाहों को ओर ज्यादा हवा इसलिए भी मिली क्योंकि कुछ ही दिनों पहले गोविंदा की वाइफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो और गोविंदा साथ नहीं रहते हैं। जी हां, सुनीता ने कहा था कि कई सालों से दोनों के रिश्तें में कई सारी चीजें हो रही हैं। गौरतलब है कि इस बात को तो सभी जानते हैं कि अभिनेता गोविंदा एक्ट्रेस नीलम से प्यार करते थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे, लेकिन अपनी मां के कहने पर एक्टर ने सुनीता से शादी की थी।
फैंस को नहीं हो रहा यकीन
शादी के बाद सुनीता और गोविंदा को हमेशा खुश देखा गया है और अब कपल के तलाक की अफवाहों ने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं। फैंस को इन अफवाहों पर भरोसा नहीं हो पा रहा है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ये अफवाहें झूठी ही निकलें। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि गोविंदा और सुनीता इन अफवाहों पर कैसे रिएक्ट करते हैं? News24 इस तरह की किसी भी अफवाह की पुष्टि नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है।
यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने Birthday Bash पर पहनीं रियल डायमंड की ड्रेस, Orry के साथ एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines