Govinda Gunshot Injury: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा (Govinda) भले ही फिल्मों में एक्टिव नहीं हों लेकिन अपने फैंस के दिलों पर वह हमेशा राज करते हैं। पिछले दिनों एक्टर के पैर में गोली लग गई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर से फैंस भी चिंता में आ गए थे। हालांकि अब गोविंदा पूरी तरह से ठीक हैं और जल्द ही कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में बतौर गेस्ट पहुंचने वाले हैं। एपिसोड टेलीकास्ट होने में वक्त है लेकिन मेकर्स ने फैंस के लिए प्रोमो जरूर शेयर कर दिया है। इस प्रोमो में गोविंदा ने बताया कि जब उनके पैर में गोली लगी थी, तब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने उनसे हैरान करने वाला सवाल पूछा था।
गोविंदा ने सुनाया गोली का किस्सा
कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इस हफ्ते शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और बेटी-दामाद सोनाक्षी और जहीर इकबाल के साथ पहुंचे थे, जिनके साथ कपिल ने खूब बातचीत की। वहीं अगले हफ्ते शो में गोविंदा मेहमान बनकर आने वाले हैं। उनके अलावा शक्ति कपूर और चंकी पांडे भी शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगे। तीनों को साथ देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच गोविंदा ने अपने पैर में गोली लगने वाला इंसीडेंट भी शेयर किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में इस बार डबल इविक्शन कन्फर्म, इन तीन में से एक का कटेगा पत्ता
शिल्पा ने पूछा था अजीब सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोविंदा कपिल शर्मा और दर्शकों के सामने खुलासा करते हैं कि जब उन्हें गोली लगी तब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी उन्हें देखने के लिए घर पहुंची थीं। गोविंदा ने बताया कि जब शिल्पा मुझे घर देखने के लिए आईं तब उन्होंने मुझसे पूछा था कि चीची यह गोली तुमको कैसे लगी? सुनीता उस वक्त कहां पर थी? गोविंदा ने कहा, ‘सुनीता तो बाहर गई थी। मंदिर में गई थी।’
गोविंदा ने आगे बताया, ‘मेरी यह बात सुनकर शिल्पा बिल्कुल शॉक्ड हो गईं। वह मुझसे बोलीं, तो फिर गोली किसने मारी?’ एक्टर ने कहा कि उस वक्त वह भी शॉक्ड रह गए। गोविंदा की यह बात सुनकर कपिल और बाकी लोग भी हंसने लग गए। इसके बाद कपिल ने कहा कि कई बार दोस्त इतना खास होता है कि मुसीबत की वजह से वही हो जाता है।
अपकमिंग एपिसोड होगा धमाकेदार
इस दौरान गोविंदा और कृष्णा अभिषेक भी स्टेज पर एक-दूसरे को गले लगाने से नहीं चूके। दोनों को इस तरह से देखकर गोविंदा की कजिन बहन आरती भी इमोशनल हो गईं। इस दौरान गोविंदा अपने दोस्त चंकी पांडे और शक्ति कपूर की खिंचाई करते हुए भी नजर आए। कुल मिलाकर देखा जाए तो आने वाला ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
9 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
12 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines