Govinda On Rejecting Films: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) का नाम इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। एक्टर हाल ही में एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंसे हैं। 1000 करोड़ के घोटाले में उनका नाम आया है जिसके बाद फैंस भी चौंक गए। हालांकि, इस केस में एक्टर दोषी नहीं हैं। वो तो बस एक Solar Techno Alliance नाम की कंपनी के प्रमोशनल वीडियो कर रहे थे जिसे 1000 करोड़ के स्कैम में दोषी पाया गया है। बाद में गोविंदा के मैनेजर ने सभी के सामने सच्चाई भी बताई थी और कहा था कि इस मामले में एक्टर का कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, अब गोविंदा अपने एक बयान के चलते लाइमलाइट में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिट पर हिट देने के बाद भी टूट गई Madhuri Dixit और Anil Kapoor की जोड़ी, इस वजह से सालों तक नहीं किया साथ काम
एक्टर ने मनाई गणेश चतुर्थी
हाल ही में एक्टर ने बड़े ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) मनाई है। वो पूरे परिवार के साथ इस खास का जश्न मानते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और अपने करीयर और फिल्मों को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया। एक्टर ने कुछ ऐसा रिवील किया है जिसके बाद आपको भी अपने कानों पर यकीन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 100 करोड़ की फिल्म का ऑफर यूं ही ठुकरा दिया। अब उनके इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
Image Credit: Google
गोविंदा का बड़ा खुलासा
दरअसल, गोविंदा काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। ऐसे में जब मीडिया ने उनसे इसपर बात की तो उन्होंने कहा, ”मैं आसानी से काम नहीं लेता। लेकिन जो लोग सोचते हैं कि मुझे काम नहीं मिल रहा, मैं उन्हें कहना चाहूंगा मुझ पर कृपा है बप्पा की। मैंने पिछले साल 100 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट छोड़े हैं। मैं शीशे के सामने खुद को थप्पड़ मार रहा था क्योंकि मैं कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहा था। वो बहुत सारा पैसा ऑफर कर रहे थे लेकिन मैं कोई भी रैंडम रोल नहीं करना चाहता था। जैसे मैंने पहले किए हैं मैं वैसा ही कुछ करना चाहता हूं। कुछ उसी लेवल का।”
गदर के लिए गोविंदा थे पहली पसंद
बता दें, गदर 2 (Gadar 2) की रिलीज के बाद एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने कहा था कि अनिल वैसे सकीना और तारा सिंह के रोल के लिए ममता कुलकर्णी और गोविंदा को कास्ट करना चाहते थे। इस खुलासे ने भी फैंस को हैरान कर दिया था। खैर अब सभी पर्दे पर गोविंदा का वहीं स्वैग देखना चाहते हैं जो 90s के दौर में देखने को मिलता था। अब देखने होगा गोविंदा कब फिल्मी पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines