जख्मी होने के बाद अस्पताल से आया Govinda का बयान, 'चीची' ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट?

Govinda Reaction on Shooting Himself With His Own Revolver: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा गोली लगने के बाद अस्पताल में हैं। इस घटना के बाद अब एक्टर का बयान भी सामने आया है और उन्होंने खुद ही अपनी हेल्थ का अपडेट भी दिया है।

Govinda

Govinda

Govinda Reaction on Shooting Himself With His Own Revolver: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के संग आज सुबह हादसा हो गया। दरअसल, एक्टर के पैर में उनकी ही र‍िवॉल्‍वर से गोली लग गई। घटना के तुरंत बाद अभिनेता को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एक्टर के फैंस भी चिंता में आ गए और उनके लिए दुआ करने लगे। सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि एक्टर जल्दी ठीक हो जाएं। इस बीच अब अस्पताल से गोविंदा का ओडियो बयान सामने आया है। जी हां, एक्टर ने खुद अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

गोविंदा का ओडियो बयान जारी

अस्पताल से सामने आए गोविंदा के ओडियो बयान में एक्टर ने कहा कि नमस्कार, प्रणाम… मैं हूं गोविंदा, आप सबके आशीर्वाद, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से ठीक हूं। गोली लगी थी, जो निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता दूं डॉक्टर्स को और आप सबको, धन्यवाद, प्रणाम। गोविंदा का ये बयान सामने आने के बाद हर किसी को अब राहत मिली है। नहीं तो सभी को एक्टर की चिंता खाए जा रही थी।

विज्ञापन

कैसे चली गोली?

गौरतलब है कि आज सुबह गोविंदा को उन्हीं की लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर से गोली लग गई थी। दरअसल, अभिनेता की वाइफ इस वक्त कोलकाता में हैं और गोविंदा खुद भी कोलकाता जाने वाले थे। इसके पहले वो अपनी लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर निकालकर अलमारी में रख रहे थे, लेकिन गन अनलॉक थी और अलमारी में रखते वक्त एक्टर के हाथ से गन छूट गई। अनलॉक होने की वजह से मिसफायर हुआ और गोली सीधा गोविंदा के घुटने के नीचे जा लगी।

पुलिस ने साधी चुप्पी

फिलहाल गोविंदा ठीक हैं और अभी अस्पताल में ही हैं। जानकारी मिल रही है कि अभी किसी को भी एक्टर से मिलने की इजाजत नहीं है और पुलिस अपना काम कर रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि इस मामले में अब परिवार सहित अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। हाल ही में पुलिस ऑफिसर दया नायक को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि इस मामले पर अभी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया और चुप्पी साधी रखी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ