Govinda Health Update: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें जुहू के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं अब गोविंदा के मैनेजर शशि शिंदे ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है. टीम ने बताया कि अब एक्टर की तबीयत में थोड़ा सुधार है. वहीं गोविंदा की तबीयत कैसे बिगड़ी और उन्हें क्या हुआ था, इस पर भी मैनेजर शशि शिंदे ने डिटेल्स शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनते ही उनके फैंस की भी टेंशन बढ़ गई थी. चलिए आपको भी बताते हैं गोविंदा के मैनेजर ने क्या कुछ कहा है?
क्या बोले गोविंदा के मैनेजर?
गोविंदा के मैनेजर शशि शिंदे ने कहा, ‘उन्हें थोड़ा चक्कर आया था और फिर सिर भारी हो गया था. इसके बाद उनहें न्यूरोलॉजिस्ट से जांच करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं. अब गोविंदा बेहतर महसूस कर रहे हैं और वो आराम कर रहे हैं. चिंता की कोई बात नहीं है, वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे. हम बस ये जानने चाहते थे की उन्हें चक्कर क्यों आ रहे हैं, इसलिए अस्पताल लेकर आना पड़ा. न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी. उनके साथ उनकी बेटी टीना भी मौजूद हैं.’
यह भी पढ़ें: Dharmendra हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, जिंदगी की जंग लड़कर घर वापस लौटे हीमैन
फैंस ने बढ़ गई थी टेंशन
गोविंदा के मैनेजर शशि शिंदे के बयान के बाद अब उनके फैंस की टेंशन भी कम हो गई है. वहीं उनके बॉलीवुड दोस्तों को भी उनके हेल्थ अपडेट से राहत है. गोविंदा की टीम ने कहा है कि जल्द ही डॉक्टर की टीम जांच पूरी करेगी. वहीं इससे पता चलता है कि डॉक्टर की जांच के बाद उन्हें छुट्टी भी मिल सकती है. बता दें गोविंदा को हाल ही में धर्मेंद्र का हाल-चाल जानने के लिए कैंडी ब्रीच अस्पताल में देखा गया था.
यह भी पढ़ें: एक्टर गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहोश होने के बाद अस्पताल में हुए भर्ती; दोस्त ने दी जानकारी
पहले भी चर्चाओं में आए एक्टर
बता दें गोविंदा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वहीं हाल ही में खबरें आई थीं कि गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक ले रहे हैं. हालांकि इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सुनीता आहूजा ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि गोविंदा से कोई मुझे अलग नहीं कर सकता.
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
49 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines