Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस वक्त अस्पताल में हैं। अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने के बाद ‘चीची’ जख्मी हो गए थे। हालांकि घटना के तुरंत बाद एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी बॉडी से गोली निकाल दी और गोविंदा अभी पहले से बेहतर हैं। साथ ही फैंस भी गोविंदा के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही अब गोविंदा का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि वो अब अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। आइए जानते हैं एक्टर के हेल्थ अपडेट के बारे में…
गोविंदा की वाइफ ने दिया अपडेट
हाल ही में पैप्स से बात करते हुए गोविंदा की वाइफ ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गोविंदा की तबियत एकदम ठीक है और आज 12 से 1 बजे के बीच में उन्हें डिस्चार्ज करके घर ले जाएंगे। सबका बहुत-बहुत धन्यवाद, आपकी प्रार्थना और दुआ से वो जल्दी से जल्दी ठीक हो गए। थैंक यू सो मच… उनकी ड्रेसिंग भी चेंज हो गई है, आज उनको 12 से 1 बजे के बीच में लेकर आएंगे और आप उनसे मिल सकते हैं।
फैंस के चेहरे पर खुशी
गोविंदा के डिस्चार्ज की खबर मिलते ही उनके फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। हर कोई बस एक्टर के जल्दी अस्पताल से घर जाने की दुआ कर रहा है। बता दें कि गोविंदा को उन्हीं की लाइसेंसी रिवॉल्वर से मिसफायर होने की वजह से गोली लग गई थी। एक्टर के पैर में गोली लगी थी, जिसे डॉक्टरों ने निकाल दिया। गोविंदा अपनी इस लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे और इस दौरान ही ये हादसा हुआ।
गोविंदा को आराम करने की सलाह
खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड के तमाम सितारे एक्टर से उनका हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के वीडियो सामने आए हैं। फैंस भी एक्टर को लेकर बहुत परेशान हो गए थे, लेकिन अब सब ठीक है और वो कुछ ही घंटों में अपने घर जाने वाले हैं। साथ ही डॉक्टरों ने गोविंदा को अभी 6 हफ्ते तक रेस्ट करने की सलाह दी है।
एक्टर के साथ परिवार मौजूद
डॉक्टरों ने कहा है कि गोविंदा को अपने जख्मी पैर पर ज्यादा दवाब नहीं डालना है और कम से कम 6 हफ्तों तक इसकी देख-रेख करनी है। इस वक्त उनके साथ उनकी वाइफ और बेटी मौजूद है। एक्टर का बेटा भी उनका हाल लेने के लिए अस्पताल आया था।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के शो के प्रोमो में सामने आए पहले 2 कंटेस्टेंट्स, Bigg Boss 18 में होगा ‘तांडव’
संबंधित खबरें
सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
18 mins agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
54 mins agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines