Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस वक्त अस्पताल में हैं। आज सुबह एक्टर को गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। गोविंदा को उन्हीं की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से ये गोली लगी थी। हालांकि अभी एक्टर की हालत ठीक हैं और उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी मिली थी कि अभिनेता के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। हालांकि अब एक्टर के भाई कीर्ति कुमार ने इसका अपडेट शेयर किया है और बताया है कि उन्हें कहां गोली लगी है।
कीर्ति कुमार ने किया खुलासा
दरअसल, जैसे ही गोविंदा के गोली लगने की खबर सामने आई, तो हर कोई परेशान हो गया। ऐसे में बहू और कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक के पत्नी कश्मीरा शाह भी गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंची। साथ ही उनके भाई कीर्ति कुमार भी उनका हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। साथ ही उन्होंने एक्टर का हेल्थ अपडेट मीडिया को दिया और बताया कि उन्हें कहां गोली लगी है।
एक्टर को कहां लगी गोली?
मीडिया से बात करते हुए कीर्ति कुमार ने कहा कि गोविंदा बस रिवॉल्वर को चेक कर रहे थे और इस दौरान ये हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि गोविंदा को पैर के अंगूठे में गोली लगी है और बात ये नहीं है कि उन्हें जांघ, घुटने या कहां गोली लगी है बल्कि ये है कि वो रिकवर कर रहे हैं। मैं उनके चाहनेवालों को और फैंस को सभी को थैंक्स करता हूं।
टीना आहूजा ने दिया हेल्थ अपडेट
इसके अलावा गोविंदा की बेटी टीना ने भी अपने पापा की हेल्थ पर अपडेट दिया है। Indianexpress.com से बात करते हुए टीना आहूजा ने बताया कि वो इस वक्त अपने पापा के साथ आईसीयू में हूं। उन्होंने बताया कि अभी वो ज्यादा बात नहीं कर सकती, लेकिन वो सभी को बताना चाहती हैं कि अभी गोविंदा की तबियत पहले से बेहतर है। टीना ने बताया कि गोली लगने के बाद एक्टर की सर्जरी हुई और वो सफल रही है। डॉक्टरों ने सभी टेस्ट किए हैं और रिपोर्ट भी नॉर्मल है।
कब तक ICU में रहेंगे गोविंदा?
इसके आगे उन्होंने बताया कि अभी कम से कम 24 घंटे तक गोविंदा आईसीयू में ही रहेंगे। 24 घंटे बाद डॉक्टर तय करेंगे कि अभिनेता को आईसीयू में रखना है या नहीं। गोविंदा की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अभिनेता का हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने यूजर्स को क्यों दी चेतावनी? 33 साल पहले की किस बात को लेकर भड़कीं एक्ट्रेस?
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
11 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
43 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
9 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
13 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines