जांघ, घुटने या अंगूठे... Govinda को कहां लगी गोली? भाई का खुलासा, कब तक ICU में रहेंगे एक्टर?

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की गोली लगने को लेकर कई तरह की बातें की जा रही है। कोई कह रहा है कि उनको जांघ में गोली लगी है, तो कोई कह रहा है कि उन्हें घुटने के नीचे गोली लगी है। हालांकि अब उनके भाई ने इसका खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं कि एक्टर को कहां गोली लगी है?

Govinda Health Update

Govinda Health Update

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस वक्त अस्पताल में हैं। आज सुबह एक्टर को गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। गोविंदा को उन्हीं की लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर से गलती से ये गोली लगी थी। हालांकि अभी एक्टर की हालत ठीक हैं और उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी मिली थी कि अभिनेता के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। हालांकि अब एक्टर के भाई कीर्ति कुमार ने इसका अपडेट शेयर किया है और बताया है कि उन्हें कहां गोली लगी है।

विज्ञापन

कीर्ति कुमार ने किया खुलासा

दरअसल, जैसे ही गोविंदा के गोली लगने की खबर सामने आई, तो हर कोई परेशान हो गया। ऐसे में बहू और कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक के पत्नी कश्मीरा शाह भी गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंची। साथ ही उनके भाई कीर्ति कुमार भी उनका हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। साथ ही उन्होंने एक्टर का हेल्थ अपडेट मीडिया को दिया और बताया कि उन्हें कहां गोली लगी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

एक्टर को कहां लगी गोली?

मीडिया से बात करते हुए कीर्ति कुमार ने कहा कि गोविंदा बस र‍िवॉल्‍वर को चेक कर रहे थे और इस दौरान ये हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि गोविंदा को पैर के अंगूठे में गोली लगी है और बात ये नहीं है कि उन्हें जांघ, घुटने या कहां गोली लगी है बल्कि ये है कि वो रिकवर कर रहे हैं। मैं उनके चाहनेवालों को और फैंस को सभी को थैंक्स करता हूं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

टीना आहूजा ने दिया हेल्थ अपडेट

इसके अलावा गोविंदा की बेटी टीना ने भी अपने पापा की हेल्थ पर अपडेट दिया है। Indianexpress.com से बात करते हुए टीना आहूजा ने बताया कि वो इस वक्त अपने पापा के साथ आईसीयू में हूं। उन्होंने बताया कि अभी वो ज्यादा बात नहीं कर सकती, लेकिन वो सभी को बताना चाहती हैं कि अभी गोविंदा की तबियत पहले से बेहतर है। टीना ने बताया कि गोली लगने के बाद एक्टर की सर्जरी हुई और वो सफल रही है। डॉक्टरों ने सभी टेस्ट किए हैं और रिपोर्ट भी नॉर्मल है।

विज्ञापन

कब तक ICU में रहेंगे गोविंदा?

इसके आगे उन्होंने बताया कि अभी कम से कम 24 घंटे तक गोविंदा आईसीयू में ही रहेंगे। 24 घंटे बाद डॉक्टर तय करेंगे कि अभिनेता को आईसीयू में रखना है या नहीं। गोविंदा की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अभिनेता का हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ