Govinda को आए कितने टांके? गोली लगने के बाद डॉक्टर ने दिया बयान

Govinda Doctor Statement: गोविंदा को गोली लगने के बाद उनका इलाज कर रहे डॉक्टर का पहला बयान सामने आ गया है। एक्टर को कहां गोली लगी है? उन्हें कितने टांके आए हैं और अब उनकी हालत कैसी है? सब सवालों के जवाब मिल गए हैं।

Govinda Doctor Statement

Govinda Doctor Statement

विज्ञापन

गोविंदा के डॉक्टर ने किए खुलासे

आपको बता दें, एक्टर को जब अपनी अनलॉक रिवॉल्वर से गोली लगी तो उन्हें मुंबई के Criti Care हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। अब फिलहाल एक्टर ICU में हैं और उनकी सर्जरी हो चुकी है। अब गोविंदा का इलाज करने वाले डॉक्टर अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए अपना बयान दे दिया है। उन्होंने अब रिवील किया है कि गोविंदा को करीब 8 से 10 टांके आए हैं। डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए और गोविंदा का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, ‘टांके लगे हुए हैं, ड्रेसिंग की हुई है और वो रेस्ट कर रहे हैं। वैसे उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है।’

विज्ञापन

कहां लगी गोली और कब मिलेगा डिस्चार्ज?

डॉक्टर ने सुबह की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गोविंदा सुबह 5 बजे उनके पास आए थे। इसके अलावा गोविंदा को कब तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल सकता है और वो अपने घर लौट सकते हैं उसे लेकर भी डॉक्टर ने जवाब दे दिया है। उन्होंने बताया है कि गोविंदा ज्यादा से ज्यादा 2 दिन में डिस्चार्ज हो जाएंगे। गोविंदा को गोली कहां लगी है? इसे लेकर भी कन्फ्यूजन बना हुआ है, ऐसे में अब डॉक्टर ने वो राज भी खोल दिया है। उन्होंने बताया है कि गोविंदा को उल्टे पांव के घुटने के थोड़े नीचे गोली लगी है।

विज्ञापन

क्या गोविंदा के पांव से आर-पार हुई गोली?

साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी कि गोली आर-पार नहीं हुई बल्कि बाहर से लगकर अंदर अटकी हुई थी। इलाज के बाद खून रुक गया है। अब एक्टर के फैंस डॉक्टर की बात सुनकर थोड़ा सुकून महसूस करेंगे और उन्हें यकीन हो जाएगा कि वाकई गोविंदा की हालत बेहतर है और वो खतरे से बाहर हैं। साथ ही गोविंदा जल्द ही ठीक होकर फिर अपने घर लौट जाएंगे।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ