Govinda Sunita Ahuja Dismiss Divorce Rumours: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें कई महीनों से लगातार सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से तो ये भी कहा जा रहा था कि दोनों तलाक ले रहे हैं। इनका फैमिली ड्रामा गॉसिप का हॉट टॉपिक बना हुआ था। वहीं, आज सभी अफवाहों पर रोक लग गई है। गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर अब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक साथ मीडिया के सामने नजर आए हैं। कपल ने मीडिया से बात करते हुए अपने रिश्ते को लेकर पूरी क्लैरिटी दे दी है।
तलाक की अफवाहों के बीच पत्नी के साथ दिखे गोविंदा
सुनीता आहूजा ने तलाक को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी पर बयान में कहा- ‘कोई कंट्रोवर्सी नहीं है।’ इस दौरान सुनीता और गोविंदा साथ में बेहद खुश नजर आए। दोनों ने मैचिंग कलर के आउटफिट भी पहने हुए हैं और दोनों साथ में काफी हैप्पी लग रहे हैं। आपको बता दें, इसके अलावा सुनीता का एक और बयान वायरल हो रहा है। वो कह रही हैं कि आज मीडिया के मुंह पर थप्पड़ नहीं पड़ा क्या हमें साथ देखकर? इतने क्लोज-क्लोज, अगर कुछ होता तो हम इतने नजदीक होते? हमारी दूरियां होतीं।’
सुनीता बोलीं हमें कोई अलग नहीं कर सकता
सुनीता आहूजा ने आगे कहा, ‘कोई हम दोनों को अलग नहीं कर सकता। चाहे ऊपर से कोई भी आ जाए। चाहे कोई भगवान आ जाए या कोई शैतान आ जाए, कोई अलग नहीं कर सकता। मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है और किसी का नहीं है। जब तक हम मुंह ना खोलें, प्लीज किसी भी चीज पर मत बोलिए।’ अब सुनीता और गोविंदा को साथ देखने के बाद फैंस भी राहत भरी सांस ले रहे हैं। जब से तलाक की कंट्रोवर्सी हुई है, दोनों साथ में दिखाई नहीं दिए थे।
यह भी पढ़ें: Hansika Motwani बिना सिंदूर, मंगलसूत्र पहने लाईं गणपति बप्पा, तलाक की अफवाहों को मिली हवा
‘मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है’- सुनीता
हालांकि, अब सुनीता और गोविंदा साथ भी दिखे हैं और खुलकर बात भी कर रहे हैं। अब इन दोनों को देखकर तो यही लग रहा है कि ये सभी रूमर्स झूठी थीं। सुनीता तो खुलकर दावा कर रही हैं कि उन्हें और गोविंदा को दुनिया की कोई भी ताकत अलग नहीं कर सकती। भगवान भी इस रिश्ते के बीच में नहीं आ सकता। अब कपल के बयान से फैंस को भी तस्सली मिल गई है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
14 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines