Govinda On Shah Rukh Khan: 1990s के दशक के बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के गुजरे जमाने में सिक्का चलता था. करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ उनकी जोड़ी कमाल लगती थी. इनकी जोड़ी जब भी पर्दे पर आ जाती थी तो थिएटर में धमाल ही मच जाता था. स्क्रीन पर जब गोविंदा अपनी कमर मटकाते थे तो थिएटर में बैठे लोग भी उनके साथ थिरकने के लिए मजबूर हो जाते थे. आलम ये था कि उनके घर पर बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स की लाइनें तक लगी रहती थीं. लेकिन, बड़े-बड़े फिल्ममेकर और स्टार्स के साथ काम करने वाले गोविंदा के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने सिनेमा के ऐसे सुपरस्टार के साथ कभी काम नहीं किया, जो जेन-जी के दिलों पर भी राज करते हैं. चलिए बताते हैं उनके बारे में…
दरअसल, हम बॉलीवुड के जिस स्टार की बात कर रहे हैं, वह 90s के दशक में भी लोगों के दिलों पर राज करते थे और आज के नए जमाने में भी वह यंग जेनरेशन से ओल्ड तक के फेवरेट स्टार हैं. उनका जलवा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने के लिए मिलता है. दुबई में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनके जन्मदिन के मौके पर तो बुर्ज खलीफा से उन्हें विश किया जाता है. जी हां, वो कोई और नहीं बल्कि किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान हैं. उन्हें केवल लोग ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री बड़े एक्टर्स भी काफी पसंद करते हैं. उनके साथ काम करना कलाकार किसी सपने के सच होने जैसा मानते हैं.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar ने पहले दिन तोड़ा ‘सैयारा’ समेत 12 फिल्मों का रिकॉर्ड, जानिए 5 वजहें, कैसे मिली बंपर ओपनिंग?
गोविंदा-शाहरुख खान ने साथ में नहीं की फिल्म
शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में कई दिग्गजों के साथ काम किया है. गोविंदा अपने जमाने के स्टार रहे हैं. उन्होंने भी लगभग स्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है. लेकिन, गोविंदा और शाहरुख ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है. हालांकि, गोविंदा और शाहरुख की एक छोटी सी झलक फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के टाइटल सॉन्ग में देखी गई थी. दोनों ही स्टार्स अपने टैलेंट, मेहनत और सेल्फ मेड जर्नी के लिए जाने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल की 5 विनर क्वालिटी, जो ‘ड्रामा क्वीन’ को ले जाएंगी ट्रॉफी के नजदीक
गोविंदा ने SRK को बताया था ‘सबसे समझदार इंसान’
गोविंदा ने एक बार शाहरुख खान की खूब तारीफ भी की थी. उन्होंने एक बार कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे. जहां कपिल से बात करते हुए कहा था, ‘उनका हीरो बनना सही फैसला था. मुझे लगता है कि हम लोगों से कई गुना शाहरुख खान समझदार रहे. उन्होंने सारे सही डिसीजन लिए. सबसे पहले उन्होंने प्यार अपने आपसे किया और बहुत ही पढ़े लिखे हैं. उनकी एज के लिए मुझे लगता है कि हम जो एक्टर हैं, उसमें उसकी एज के लिए बहुत छोटी सी एज में उन्हें वो सब समझ में आ गया, जो हम लोगों को…’
गोविंदा आगे मां की बताई हुई बात को याद करते हुए कहते हैं, ‘मेरी मॉम कहा करती थीं कि एक जमाने में…जिसका कोई नहीं उसका खुदा है यारों तो जो बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिसे खुदा गोद लिया करता है. वो बहुत कमाल होते हैं. बहुत कामयाब होते हैं. बहुत अच्छे होते हैं.’ उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. इस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं और शाहरुख की लोग भी तारीफ कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines