Govinda Hospitalized: बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड एक्टर और पूर्व सांसद गोविंदा भी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. एक्टर अचानक अपने घर में बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें जुहू के अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में एक्टर के कई सारे मेडिकल टेस्ट भी कराए गए हैं और अब वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उनके दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने दी है.
क्या बोले गोविंदा के दोस्त?
गोविंदा के दोस्त ललित बिंदल ने पीटीआई को जानकारी देते हुए गोविंदा के बारे में बताया है. ललित ने कहा, ‘गोविंदा अचानक बेहोश होकर घर पर गिर गए थे. जिसके बाद उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्हें फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है. गोविंदा की हालत पर कड़ी नजर रखी जा रही है और डॉक्टर की पूरी टीम उन पर नजर बनाए है.’
यह भी पढ़ें: Dharmendra से मिलने नहीं पहुंची पहली पत्नी, कहीं भी नजर नहीं आईं प्रकाश कौर
धर्मेंद्र से मिलने गए थे अस्पताल
बता दें गोविंदा हाल ही में धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल भी गए थे. इस दौरान उनके चेहरे पर काफी मायूसी भी दिखाई दी थी. हालांकि उस दौरान गोविंदा ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की थी. धर्मेंद्र को सांस लेने में आई तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि उनके परिवार का मानना है कि अब वो स्टेबल हैं और उनकी हालत में काफी सुधार देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: अस्पताल से निकलते हुए इमोशनल दिखे Bobby Deol, छुपाया चेहरा, हॉस्पिटल में एडमिट हैं पिता Dharmendra
पहले भी हो चुके हैं अस्पताल में भर्ती
बता दें गोविंदा 1 साल पहले पैर में गलती से गोली लगने के बाद भी अस्पताल में भर्ती हो गए थे. जिसके बाद उनकी बेटी टीना आहूजा उन्हें अस्पताल में लेकर गई थीं. लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई करते हुए अचानक से गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन भी किया गया था. पुलिस ने इस घटना के बारे में गोविंदा और उनकी फैमिली से पूछताछ भी की थी.
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
29 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines