Ullu App Popular Actresses: उल्लू ऐप समेत 25 ऐप्स को भारत में बैन करने के बाद इसका असर उन एक्ट्रेसेस पर पड़ना तय है, जिन्होंने इन एडल्ट ऐप के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई थी। इन ऐप्स के जरिए न सिर्फ फेमस एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला है बल्कि उन नए चेहरों को भी अपने सपने को पूरा करने का मौका मिला है, जिन्होंने बचपन से एक्टिंग का ख्वाब देख रखा था। ये हसीनाएं अपनी बोल्ड अदाओं से न सिर्फ फैंस की अटेंशन ग्रैब कर रही थीं, बल्कि अच्छी-खासी कमाई भी कर रही थीं लेकिन बैन का एक फैसला इन हसीनाओं के करियर पर गहरा असर डाल सकता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही कुछ हसीनाओं के बारे में जिन्होंने उल्लू ऐप की बोल्ड सीरीज में अपने काम के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है।
ऋतु पांडे
एक्ट्रेस ऋतु पांडे ने बोल्ड सीन के जरिए फैंस के बीच में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने आधा ससुर, घरवाली बाहरवाली और पिंकी डार्लिंग जैसी कई वेब सीरीज में काम किया है और अपनी एक खास पहचान बनाई है। ऋतु की अधिकतर बोल्ड सीरीज रैबिट मूवीज ऐप पर मौजूद हैं।
माही कौर
वेब सीरीज चरमसुख से पॉपुलैरिटी हासिल करने वालीं एक्ट्रेस माही कौर को उल्लू ऐप की कई बोल्ड सीरीज में देखा गया है। उन्होंने लेडी फिंगर, पलंग तोड़ और गांव की गर्मी जैसी कई सीरीज की हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।
अन्वेषी जैन
अन्वेषी जैन को वेब सीरीज गंदी बात से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद उन्हें तेरा छलावा और कमिटमेंट जैसी कई एडल्ट सीरीज में देखा गया है। अन्वेषी ने अपनी एक्टिंग की बदौलत फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। यही वजह है कि उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
जोनीता डी’क्रूज
उल्लू एक की पॉपुलर एक्ट्रेस जोनीता डी’क्रूज को भला कौन नहीं जानता है। वह चादर और उठा ले जाऊंगा जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से जोनीता ने अपनी खास पहचान बनाई है। यही नहीं वह उल्लू ऐप पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं।
समिता पॉल
एक्ट्रेस समिता पॉल भी बोल्ड ऐप की वेब सीरीज का पॉपुलर चेहरा हैं। उन्हें हाल फिलहाल में खटीया सीरीज में देखा गया है। ये एडल्ट सीरीज हुलचुल ऐप पर दो दिन पहले ही स्ट्रीम हुई है। हालांकि समिता पॉल देसी किस्से – निक्की के से फैंस के बीच में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
फ्लोरा सैनी
बोल्ड वेब सीरीज गंदी बात और स्त्री में नजर आ चुकीं फ्लोरा सैनी भी उल्लू ऐप की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनकी बोल्ड अदाओं ने उन्हें आज घर-घर में पॉपुलर कर दिया है। फ्लोरा सैनी नेटफ्लिक्स की सीरीज राणा नायडू और सिटी ऑफ ड्रीम्स में भी नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines