Govardhan Asrani

आखिरी वक्त तक काम करते रहे Govardhan Asrani, अक्षय के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर

Govardhan Asrani: दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. दिवाली के मौके पर अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि, असरानी की दो फिल्में साल 2026 में आएंगी.

Govardhan Asrani: दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. दिवाली के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया और असरानी हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ गए. जैसे ही ये खबर आई पूरे देश में शोक की लहर छा गई. एक तरफ दिवाली के जश्न की खुशियां और दूसरी ओर असरानी के निधन का दुख, लोगों के दिलों को चीर गया. भले ही असरानी अब इन दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने आखिरी वक्त में भी काम किया.

विज्ञापन

असरानी ने अक्षय कुमार संग दो फिल्मों की शूटिंग की है. हालांकि, ये दोनों ही फिल्में साल 2026 में आएंगी. असरानी को सांस लेने में दिक्कत थी और कुछ दिन पहले इसी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और दिवाली के मौके पर उनका निधन हो गया. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ