Govardhan Asrani 5 Iconic Characters: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोवर्धन असरानी अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं. दिवाली के दिन 20 अक्टूबर को असरानी के निधन के बाद से ही उनके फैंस काफी दुखी हैं. वहीं भले ही असरानी इस दुनिया में ना हों लेकिन उनके किरदार आज भी ऑडियंस के दिलों में जिंदा हैं. चाहे वो अंग्रेजों के जमाने के जेलर का किरदार हो या फिर नारी कॉन्ट्रैक्टर का, गोवर्धन असरानी ने बखूबी इन किरदारों को निभाया है. आज हम आपको गोवर्धन असरानी के उन 5 किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बड़े पर्दे पर हिट साबित हुए. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन किरदारों का नाम शामिल है?
अंग्रेजों के जमाने के जेलर
साल 1975 में आई ‘शोले’ फिल्म में असरानी ने बेहद खास रोल निभाया था. इस मूवी में असरानी ने ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ का किरदार निभाया था. उनका एक डायलॉग ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ काफी हिट भी हुआ था. इस किरदार के बाद से असरानी को सब ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ के नाम से ही बुलाने लगे थे. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आखिरी वक्त तक काम करते रहे Govardhan Asrani, अक्षय के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर
नारी कॉन्ट्रैक्टर
साल 2007 में आई कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ में असरानी ने नारी कॉन्ट्रैक्टर का किरदार निभाया था. इस किरदार को भी ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था. उनका ये किरदार एक सनकी पिता का था, जो हर टाइम अपने बेटे बमन पर चिल्लाता रहता है. आज भी उनका ये किरदार ऑडियंस के दिलों में छपा हुआ है. ये फिल्म जी5 पर उपलब्ध है.
शास्त्री
‘बोल बच्चन’ में असरानी के इस किरदार ने लाइमलाइट लूट ली थी. साल 2012 में आई इस मूवी में शास्त्री बनकर असरानी ने ऑडियंस को खूब हंसाया था. इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
मामू
गोवर्धन असरानी ने इस किरदार को अक्षय कुमार की ‘दे दना दन’ फिल्म में निभाया था. साल 2009 में आई इस फिल्म का मामू का किरदार आइकॉनिक बन गया था. बॉलीवुड में इस किरदार की अलग ही जगह है. मामू का किरदार ऑडियंस को खूब पसंद भी आया था. इस किरदार को स्क्रीन पर देखते ही ऑडियंस के चेहरे पर हंसी आ जाती है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
यह भी पढ़ें: ‘ना हीरो है ना विलेन’, बॉलीवुड ने ठुकराया तो साउथ में मिली पहचान, इंदिरा गांधी भी कर चुकीं एक्टर के लिए पैरवी
मुरारी
असरानी ने ‘भूल-भुलैया’ मूवी में मुरारी के किरदार को बखूबी निभाया था. इस फिल्म में भी असरानी के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे. असरानी का ये किरदार भी ऑडियंस के दिलों में छपा हुआ है. मूवी में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर असरानी ने इस छोटे से किरदार में भी जान डाल दी थी. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
13 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
15 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
17 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
17 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
18 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
19 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
20 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines