सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ एक तरफ दर्शकों की तारीफें बटोर रही है, तो दूसरी ओर एक धार्मिक विवाद में भी उलझ गई है। फिल्म पर ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। इसी विवाद के बीच अब फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलीनेनी ने चुप्पी तोड़ी है और पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।
फिल्म के एक सीन ने खड़ा किया बवाल
दरअसल जालंधर के सदर थाने में एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत पर निर्देशक गोपीचंद मलीनेनी, अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि फिल्म में एक सीन में प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ने जैसा सीन दिखाया गया है, जिससे ईसाई समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के सीन से न सिर्फ धार्मिक भावनाएं ठेस पहुंचती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द भी बिगड़ सकता है।
सोशल मीडिया ट्रोलिंग को बताया चुनौती
विवाद के बीच इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में गोपीचंद मलीनेनी ने कहा कि आजकल हर किसी के पास अपना मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। ऐसे में हर कोई अपनी राय रखता है, चाहे वो किसी भी विषय पर हो—यहां तक कि भगवान को लेकर भी लोगों के विचार अलग-अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भगवान बालाजी प्रिय हो सकता है, किसी को कोई और। ठीक उसी तरह, फिल्मों को लेकर भी हर किसी की राय अलग होती है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ट्रोलिंग से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। वे सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते हैं और वही करते हैं जो उन्हें सही लगता है।
‘जाट 2’ की तैयारियों पर दिया बड़ा अपडेट
विवाद के बावजूद निर्देशक ने पुष्टि की है कि फिल्म का सीक्वल ‘जाट 2’ बनने जा रहा है और ये पहले से भी बड़ा और ज्यादा दमदार होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल वो जून से नंदमुरी बालकृष्ण के साथ एक तेलुगु फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। उसके बाद ही वह ‘जाट 2’ की स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन पर फोकस करेंगे। मलीनेनी ने ये भी खुलासा किया कि ‘जाट’ की स्क्रिप्ट लिखते समय ही उन्होंने इसके सीक्वल को लेकर कई आइडिया तैयार कर लिए थे। उन्हें पूरा भरोसा है कि अगली फिल्म दर्शकों को और ज्यादा पसंद आएगी।
फिल्ममेकर्स के लिए बढ़ती मुश्किलें
आज के डिजिटल युग में जहां हर बात सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, फिल्मकारों के लिए हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी हो गया है। धार्मिक भावनाओं, सामाजिक परिप्रेक्ष्य और दर्शकों की अलग-अलग सोच को ध्यान में रखना पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है।
अब देखना ये होगा कि ‘जाट’ के विवाद का क्या असर इसके सीक्वल और निर्देशक की आगे की योजनाओं पर पड़ता है। फिलहाल मामले को लेकर जांच चल रही है और दर्शकों की निगाहें फिल्म के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: सालों बाद साथ आए Kamal Haasan और Maniratnam, लेकिन एक्टर को एक बात का अफसोस
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 hr ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 hr agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
3 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
4 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
4 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
21 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines