Devoleena Bhattacharjee Twitter: टीवी की पॉपुलर बहू और बिग बॉस फेम देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक पर्सनल वजह के चलते फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, टीवी की गोपी बहू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी से मदद मांगी है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके दोस्त अमरनाथ घोष की अमरीका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। देवोलीना की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
जानें क्या है वजह?
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार की शाम को गोली मारकर हत्या की गई है। अपने दोस्त की मौत से वह काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को लिखा, ‘मेरे दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसकी हत्या अमेरिका के सेंट लुइस अकादमी के पास की गई है। वह फैमिली में अकेला था। उसकी मां की तीन साल पहले मौत हो गई थी। पिता का निधन बचपन में हो गया था। आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है। वह कोलकाता से था और कुछ दोस्तों के अलावा उसके परिवार में कोई नहीं था।’
देवोलीना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मेरा दोस्त अमरनाथ घोष बेहतरीन डांसर था। वह पीएचडी कर रहा था। मंगलवार की शाम वह सैर करने निकला था कि तभी अचानक एक अज्ञात शख्स ने उसे गोली मार दी गई।’
प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद
दवोलीना भट्टाचार्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए अपील की है। उन्होंने लिखा, ‘अमेरिका में मेरे कुछ दोस्त अमरनाथ घोष का शव लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई अपडेट नहीं मिल पाई है। भारतीय दूतावास, कृपया इसे देखें। कम से कम हमें उसकी हत्या का कारण पता होना चाहिए।’ एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट को पीएम मोदी के अलावा भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भी टैग किया है।
देवोलीना भट्टाचार्जी का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि देवोलीना भट्टाचार्जी को पहली बार पर्दे पर डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में देखा गया था। हालांकि उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ से मिली। इस शो में गोपी बहू का किरदार निभाकर देवोलीना घर-घर में फेमस हो गईं। इसके अलावा एक्ट्रेस बिग बॉस के 13वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल इन दिनों देवोलीना पर्दे से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी चल रही हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines