एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े सेलिब्रिटिज और मूवीज के नाम गूगल ट्रेंड्स में छाए हुए हैं। अब यूजर्स के मन में भी सवाल उठ रहा है कि आखिर ये नाम क्यों ट्रेंड कर रहे हैं। इनमें टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे से लेकर प्रेम सागर तक का नाम शामिल है। इसके साथ ही कुछ बॉलीवुड और साउथ मूवीज के नाम भी ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ये नाम छाए हुए हैं। चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है और ये क्यों ट्रेंड कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: ‘पहले सुशांत चला गया और अब…’, Priya Marathe के निधन से टूटीं Pavitra Rishta को-स्टार
Priya Marathe
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे का बीते दिन 38 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उनकी फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं प्रिया ने टीवी के मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता से अपनी पहचान बनाई थी। इस सीरियल में प्रिया ने अंकिता लोखंडे की छोटी बहन का किरदार निभाया था।
Barbarik Movie
तेलुगु मूवी त्रिभणधारी बर्बरीक का नाम भी गूगल पर ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में रिलीज हुई इस मूवी की चर्चा काफी हो रही है। मूवी में सत्यराज ने लीड रोल प्ले किया है। इस मूवी को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज किया गया है। ये ही वजह है कि फैंस इसे ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं। मूवी की कास्ट की बात करें तो सत्यराज के साथ-साथ मूवी में वशिष्ठ एन सिम्हा, सांची राय, क्रांति किरण, उदयभानु और सत्यम राजेश भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
Box Office Collection Param Sundari
जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ भी ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गई है। मूवी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.25 करोड़ की कमाई कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तीन दिनों में मूवी की कमाई 26.75 करोड़ हो गई है। वहीं ‘परम सुंदरी’ में जाह्नवी और सिद्धार्थ की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
Abhishek Bajaj
‘बिग बॉस 19’ फेम कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज भी गूगल ट्रेंड्स में छाए हुए हैं। बिग बॉस में अभिषेक की पर्सनैलिटी को काफी पसंद किया जा रहा है। अभिषेक अपनी हरकतों से ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। अभिषेक को पहले ही हफ्ते से ऑडियंस फाइनलिस्ट के तौर पर देख रही है।
Prem Sagar
टीवी की ‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। प्रेम सागर ने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उम्र संबंधी समस्याओं से प्रेम सागर काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं प्रेम सागर के निधन पर ‘रामायण’ के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने दुख जताया है।
यह भी पढ़ें: Ramayan के डायरेक्टर रामानंद सागर के बेटे का निधन, आज होगा Prem Sagar का अंतिम संस्कार
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
26 mins agoनाना पाटेकर के जन्मस्थान का ऐतिहासिक खजाना है यह समुद्री किला
58 mins agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
1 hr agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 hr ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
3 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
11 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
16 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
17 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines