Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल के तौर पर देखे जाते हैं। रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल ना किए जाने के बाद भी ये जोड़ा फैंस को कपल गोल देता नजर आता है। बीते दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अलग-अलग स्टार्स के साथ करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ में शिरकत करते देखे गए थे। दोनों ने अपनी शादी को लेकर बहुत सारी बातें कीं। वहीं अब जोड़े के जल्द शादी के बंधन में बंधने की जानकारी है। साथ ही सोशल मीडिया पर वेडिंग डिटेल्स को लेकर कई रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं।
ऐसे चढ़ा प्यार परवान
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को साल 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ देखा गया था। इसी के बाद से दोनों के डेटिंग की खबरों ने और ज्यादा तूल पकड़ा। हालांकि, बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी वायरल हुईं जिसने कपल के फैंस का दिल तोड़ दिया। दोनों की कहानी आगे बढ़ी और ब्रेकअफ की खबरें महज अफवाह निकलीं। फिर कियारा-सिद्धार्थ भूल भुलैया 2 के एक इवेंट में साथ नजर आए थे। वहीं अब जोड़े के जल्द शादी के बंधन में बंधने की जानकारी सामने आ रही है।
दिल्ली में ब्याह रचाएंगे सिद्धार्थ-कियारा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये जोड़ा अगले साल अप्रैल के महीने में शादी रचाने जा रहा है। खबरें ये भी हैं कि पहले दोनों अपनी शादी को रजिस्टर कराएंगे इसके बाद धूमधाम से शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों के दिल्ली में ब्याह रचाने की खबरें हैं। हालांकि, अबतक दोनों में से किसी की भी तरफ से वेडिंग या इसकी डिटेल्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात कि जाए तो सिद्धार्थ और कियारा दोनों ही अपने करियर को लेकर बहुत फोकस हैं। सिद्धार्थ अब जल्द ही अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ फिल्म ‘थैंक गॉड’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म ‘योद्धा’, ‘मिशन मजनू’ और वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में भी काम कर रहे हैं। वहीं कियारा की बात की जाए तो, वह विक्की कौशल(Vicky Kaushal) के साथ फिल्म ‘गोविंद मेरा नाम’ में मुख्य किरदार में नजर आएंगी और तो और वह राम चरण (Ram Charan) के साथ एक तेलुगु फिल्म में भी काम कर रही हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
29 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines