गुड बैड अगली आज सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और लोग पहले शो को देखने के लिए थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। इस फिल्म में अजीत कुमार मुख्य किरदार ‘एके’ में नजर आ रहे हैं। दिग्गज अभिनेता प्रभु ‘जयप्रकाश’ की भूमिका में हैं और त्रिशा कृष्णन ने ‘रम्या’ का किरदार निभाया है।
इस फिल्म में अर्जुन दास, प्रसन्ना, सुनील, रेडिन किंग्सले, राहुल देव और उषा उत्थुप जैसे कलाकार भी सपोर्टिंग रोल में हैं।अगर आप भी अपने करीबियों के साथ अजीत कुमार और त्रिशा कृष्णन की ये तमिल एक्शन-कॉमेडी देखने जा रहे हैं, तो पहले इन ट्विटर रिव्यूज पर नजर डालें।
गुड बैड अगली ट्विटर रिव्यू:
कई ट्विटर यूजर्स का कहना है कि गुड बैड अगली एक ठीक-ठाक मास एंटरटेनमेंट फिल्म है जो ज्यादातर अजीत कुमार के फैंस के लिए बनी है। बहुत सारे लोगों ने फिल्म के पहले हाफ की तारीफ की लेकिन दूसरे हाफ को कुछ कमजोर बताया। कुछ यूजर्स का मानना है कि ये फिल्म सिर्फ अजीत कुमार के फैंस के लिए है। हालांकि कई लोगों को फिल्म में अजीत कुमार का विंटेज स्टाइल बहुत पसंद आया।
गुड बैड अगली बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:
गुड बैड अगली ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर अपने ओपनिंग वीकेंड के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हासिल की है। खास बात ये है कि सिर्फ पहले दिन की बुकिंग ही 7 करोड़ 85 लाख रुपये तक पहुंच गई है जो एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये फिल्म अजीत कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन पाएगी या नहीं।
ये भी पढ़ें- हॉलीवुड स्टार टेड रेइमी ने की भारतीय सिनेमा की तारीफ, सिंघम को बताया बेस्ट एक्शन फिल्म
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines