Tusshar Kapoor Account Hack: हाल ही में मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) के दो यूट्यूब चैनल किसी ने हैक कर लिए थे। उनको दोनों मेन चैनल के नाम बदलकर हैकर ने वो अकाउंट भी डिलीट कर दिए थे। हालांकि, बाद में जैसे-तैसे रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब अकाउंट को रिकवर कर लिया गया। लेकिन एक पल के लिए तो उन्हें भी लगा था कि उनका यूट्यूब करियर खत्म हो गया। वहीं, अब उनकी तो किस्मत अच्छी थी, लेकिन ‘गोलमाल’ (Golmaal) एक्टर की किस्मत भी इतनी अच्छी निकलेगी या नहीं, इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
तुषार कपूर के हैकर्स ने दिया झटका
अब खबर आई है कि यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के बाद ‘गोलमाल’ एक्टर यानी तुषार कपूर का भी सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक कर लिए गए हैं। तुषार कपूर ने खुद थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया पर इस बात की अनाउंसमेंट की है कि उनके अकाउंट्स को हैक कर लिया गया है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के भाई ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नोट जारी किया है।
एक साथ प्राइवेट और पब्लिक फेसबुक अकाउंट्स हैक
इसमें लिखा है, ‘सभी को हैलो, मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि मेरे दोनों प्राइवेट और पब्लिक फेसबुक अकाउंट्स हैक कर लिए गए हैं। जिसकी वजह से मैं हाल ही में प्लेटफॉर्म पर इनएक्टिव रहा हूं। मेरी टीम और मैं सिचुएशन को संभालने और अकाउंट्स पर कंट्रोल पाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम इस समय आपके पेशेंस और समझ की सराहना करते हैं और जल्द ही आप सभी के साथ फिर से जुड़ने की उम्मीद करते हैं। आपके निरंतर समर्थन के लिए शुक्रिया।’
यह भी पढ़ें: Ritu Rathee ने कंफर्म की Gaurav Taneja संग तलाक की खबर? वीडियो शेयर कर दिया रियलिटी चेक
फैंस भी हुए परेशान
अब एक्टर तुषार कपूर का ये इंस्टाग्राम पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में सोशल मीडिया यूजर्स और तुषार कपूर के फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि उनका अकाउंट जल्द ही रिकवर हो जाए और उनकी प्रॉब्लम खत्म हो जाए। बता दें, आए दिन एक्टर्स के अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आ रही हैं। इन दिनों इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जो चिंता के विषय है। ऐसे में अब बस यही उम्मीद है कि तुषार कपूर के दोनों प्राइवेट और पब्लिक फेसबुक अकाउंट्स रिकवर हो जाएं ताकि वो राहत की सांस ले सकें।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines