TMKOC Actor Quit Show: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी का सबसे पुराना और सबसे विवादित शो है। इस शो ने अब तक जितने लोगों को हंसाया है उतने ही लोग अब इस शो से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज सुनकर निराश हो जाते हैं। आए दिन इस शो से जुड़े कलाकार या तो मेकर्स पर आरोप लगाते हैं या फिर शो से दूसरी बना लेते हैं। वहीं, अब TMKOC से जुड़ी एक और शॉकिंग खबर सामने आ रही है। जल्द ही फैंस को एक जबरदस्त झटका लगने वाला है। अगर आप भी ये शो देखते हैं ये खबर पढ़ना मत भूलिएगा।
तारक मेहता के फैंस के लिए आई बुरी खबर
नहीं तो आगे जाकर आपका दिल टूट सकता है और आप शिकायत भी नहीं कर पाएंगे कि इस बात की आपको कोई भनक नहीं थी। तो पहले ही इस खबर को पढ़ लीजिए और आने वाले समय के लिए खुद को मजबूत कर लीजिए। दरअसल, अब ऐसा सुनने में आया है कि एक बार फिर शो से एक कलाकार की एग्जिट होने वाली है। अब इस शो को एक एक्टर के अलविदा कहने की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। बता दें, शो छोड़ने वाले इस एक्टर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इस शो में एंट्री ली थी और अब वो काफी बड़ा हो गया है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात टप्पू सेना की हो रही है।
टप्पू सेना से कौन छोड़ रहा है शो?
बता दें, टप्पू सेना अब जल्द ही टूट सकती है या फिर टप्पू सेना के एक सदस्य को मेकर्स रिप्लेस कर सकते हैं। लेकिन इस बार टप्पू ने शो नहीं छोड़ा है। टप्पू का रोल अब तक कई एक्टर्स प्ले कर चुके हैं। वहीं, सोनू भी कई बार शो में बदल चुकी है। लेकिन इस बार बात गोली की है। जी हां, अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि गोली का किरदार निभाने वाले एक्टर कुश शाह (Kush Shah) इस शो को अलविदा कह चुके हैं। अब ये खबर कहां से उड़ रही है ये भी जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Mirzapur की बीना भाभी के 1 पति 3 यार, बच्चा किसका? पांचवा आशिक भी आया सामने
गोली ने क्यों शो के कह दिया अलविदा?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। एक फैन ने कुश शाह के साथ फोटो पोस्ट की है और उसका दावा है कि ये फोटो इंडिया की नहीं बल्कि न्यू यॉर्क की है और उनकी मुलाकात एक्टर से वहीं हुई थी। फैन ने ये भी बताया कि उन्हें गोली यानी कुश शाह ने इस दौरान बताया था कि उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ दिया है। इसका कारण एक्टर ने पढ़ाई बताया है। वो अब न्यू यॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे और इसलिए उन्होंने इस शो से दूरी बना ली है। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है अभी इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines