Goldy Brar Shootout Video Viral: बीते दिन खबर आई थी कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी और पंजाब के वांछित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इंडियन मीडिया ने तेजी से खबर पर अपनी पकड़ बनाई, लेकिन अमेरिकी पुलिस ने इन दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर गोल्डी के शूटआउट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
फायरिंग का वीडियो वायरल
इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गोल्डी पर फायरिंग का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ब्लैक कलर की कार आकर धीमी गति लेती है और उसमें से एक शख्श बाहर निकलकर एक घर पर ताबडतोड़ गोलियां बरसा देता है। वीडियो में दूसरी तरफ दो शख्स नजर आते हैं, जो खुद को बचाते दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि कार फायरिंग करने वाले शख्स को प्रोटेक्ट कर रही है।
फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने खबरों का किया खंडन
वहीं, वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने इन खबरों को खंडन किया है और ये झूठी अफवाहें हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये सच नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि झूठी खबरें हैं ये। जहां कुछ यूजर्स इन खबरों को सच बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो और खबरें दोनों ही झूठी हैं। अब सच्चाई क्या है ये को वक्त के साथ ही पता लगेगी?
जिंदा है या मारा गया गोल्डी बराड़?
बता दें कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से गोल्डी के तार जुड़े हुए हैं। हाल ही में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। वहीं, अब गोल्डी जिंदा या मारा गया, इसको लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें- Britney Spears ने क्या सच में डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट? पॉप सिंगर के साथ आखिर चल क्या रहा है?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
12 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
15 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines