हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

हादसा या साजिश? 22 साल बाद उठेगा सच से पर्दा, आ रही है 'गोधरा कांड' की कहानी

Godhra: Accident Or Conspiracy: मोस्ट अवेटेड फिल्म गोधरा: एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी के रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। जी हां, जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि फिल्म को मार्च में रिलीज किया जाना था, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।

विज्ञापन
Godhra: Accident Or Conspiracy

Godhra: Accident Or Conspiracy: हिंदी सिनेमा ने कई बार पर्दे पर रियल लाइफ को दिखाया है। कई बार सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाई गई हैं। जब भी कोई सच्ची घटना पर्दे पर आई है, तो उसे लोगों ने खूब पसंद किया है। अब एक बार फिर से बड़े पर्दे पर ऐसा ही कुछ होने वाला है। जी हां, फिल्म ‘गोधरा: एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म के लिए लोगों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

22 साल बाद उठेगा सच से पर्दा

फिल्म डायरेक्टर एम.के. शिवाक्ष की अपकमिंग फिल्म ‘गोधरा: एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी’ कभी ना भूलने वाली एक दर्दनाक घटना से पर्दा उठाएगी। जी हां, एम.के. शिवाक्ष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो एक वीडियो पोस्ट है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए डायरेक्टर ने लिखा है कि हादसा या साजिश गोधरा, 22 साल बाद सच से पर्दा उठने जा रहा है। 2002 की दुखद घटना के पीड़ितों की वास्तविक कहानी 12 जुलाई 2024 को रिलीज होगी। यह फिल्म न्याय के लिए पीड़ितों की लड़ाई की दर्दभरी कहानी को दिखाएगी।

27 फरवरी 2002 को हुए हादसे की कहानी

सामने आए इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो इसमें सारी चीजें फोटो के जरिए दिखाई गई हैं। हालांकि वीडियो का वॉइस ओवर लोगों का दिल छू रहा है। वीडियो में आवाज आती है कि 27 फरवरी 2002 को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को दहला दिया। एक सवाल जो आज भी सबके जहन में है क्या ये हादसा था या साजिश? और इसके बाद वॉइस ओवर में आगे की बात पूरी की जाती है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि इसके पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है, जो लोगों को खूब पसंद आया था। वहीं, इस फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव हुआ है। पहले ये फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसमें बदलाव हुआ और अब ये फिल्म 12 जुलाई 2024 को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के स्टार्स की बात करें तो इसमें रणवीर शौरी, मनोज जोशी, हितु कनोडिया, डेनिसा घुमरा, गणेश यादव , मकरंद शुक्ला और राजीव सुरती जैसे कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म के पुराने टीजर के अनुसार, इसके शुरू में एक जलती हुई ट्रेन (साबरमती एक्सप्रेस) की भयावह तस्वीरें दिखाई जाती हैं। यह जलती हुई ट्रेन गोधरा कांड की काली छायों को उजागर कर रही है। इस वीडियो में कहा जाता है कि गुजरात दंगों का सत्य जानना है तो उसके लिए कार सेवकों की हत्या की कॉन्सपिरेसी को हमें समझना ही होगा। अभिनेता रणवीर शौरी वकील के किरदार में नजर आते हैं और कहते हैं कि साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना एक एक्सीडेंट थी, यह कोई कॉन्सपिरेसी नहीं थी।

यह भी पढ़ें- IMAX फॉर्मेट क्या? जिसमें रिलीज होगी Kalki 2898 AD, साधारण मल्टीप्लेक्स स्क्रीन से कैसे होता है अलग?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें