Godhra: Accident Or Conspiracy Teaser: एक्सीडेंट या साजिश! 21 साल बाद गोधरा कांड के राज से उठेगा पर्दा, टीजर रिलीज
Edited By Nancy Tomar

Godhra: Accident Or Conspiracy
Edited By Nancy Tomar

Godhra: Accident Or Conspiracy
Godhra: Accident Or Conspiracy Movie Teaser: साल 2002 में गुजरात में 27 फरवरी को गोधरा से अहमदाबाद जा रही साबरमति एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी गई थी।
इसमें करीब 59 लोगों की जान चली गई थी। अब इस हादसे पर एक फिल्म बनाई जा रही है, जिसका टीजर रिलीज हो गया है, जो बेहद शानादर है।
बता दें कि इस फिल्म के टीजर को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शेयर किया है। साथ ही फिल्म के टीजर में दावा किया गया है कि- ये सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

Godhra: Accident Or Conspiracy Teaser
वहीं, टीजर की बात करें तो फिल्म के टीजर के शुरू में ट्रेन दिखाई देती है और फिर इसमें आग लगते हुए दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म के टीजर में एक फाइल भी नजर आ रही है, जिसमें नानावटी मेगता कमीशन लिखा है। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
‘GODHRA’ TEASER OUT NOW… #Godhra: Accident or Conspiracy teaser unveils… Directed by #MKShivaaksh… Produced by #BJPurohit and #RamKumarPal… In *cinemas* soon.#GodhraTeaser 🔗: https://t.co/jAI43tpalS pic.twitter.com/MquTPtQBZM
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 30, 2023
बता दें कि इस फिल्म का नाम गोधरा: एक्सिडेंट अर कॉन्स्पिरेसी है और साल 2002 में हुए इस हादसे के 21 साल बाद इस पर ये फिल्म बनाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन जैसे ही गोधरा स्टेशन से खुली और कुछ देर में ही गाड़ी की चेन खींची गई और ट्रेन रुक गई। इसके बाद ट्रेन पर पथराव किया गया और फिर एक डिब्बे में आग लगाई गई। इस घटना के बाद दंगे शुरू हो गए थे और कई सौ लोगों की मौत हुई थी। मामले में 31 लोगों को उम्रकैद की सजा भी हुई थी।
वहीं, इस फिल्म का निर्देशन एमके शिवाक्ष कर रहे हैं और बीजे पुरोहित और राम कुमार पाल फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही मेकर्स का दावा है कि इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की गई है। साथ ही इस पर करीब पांच साल तक रीसर्च भी हुई है और रीसर्च के दौरान कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो हैरान करने वाले है। इन्हें भी इस फिल्म में शामिल किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: