GOAT OTT Release: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस को हमेशा से रहता है। जब से खबर आई है कि एक्टर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह रहे हैं, फैंस का दिल टूट चुका है। यही वजह है कि जब उनकी फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो थलापति के फैंस ने फिल्म को खूब सारा प्यार दिया। हालांकि जिन्होंने नहीं देखी वो इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि GOAT की ओटीटी रिलीज पर अपडेट आ गया है। इसी के साथ यह भी कंफर्म हो गया है कि थलापति की फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?
हिंदी भाषा में रिलीज होगी GOAT
जाहिर है कि थलापति विजय की फिल्म GOAT 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि उस वक्त फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज नहीं किया गया था। ऐसे में नॉर्थ इंडिया के फैंस फिल्म को देखने से चूक गए थे लेकिन अब थलापति की फिल्म को उनके नॉर्थ फैंस भी आसानी से देख सकेंगे क्योंकि मेकर्स इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज कर रहे हैं। ऐसे में आप घर बैठकर पूरे परिवार के साथ फिल्म को एन्जॉय कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: OTT से फिल्मों तक कमाल दिखा चुके ये 5 यूट्यूबर्स, भुवम बाम की सीरीज तो अभी हुई रिलीज
कब और कहां रिलीज होगी GOAT?
बता दें कि थलापति विजय की फिल्म GOAT इसी महीने अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसी के साथ रिलीज डेट भी आउट हो गई है। बता दें कि नेटफ्लिक्स की तरफ से कुछ घंटे पहले ही एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें GOAT की ओटीटी रिलीज डेट 3 अक्टूबर बताई गई है। यानी कि फैंस को सिर्फ दो दिन इंतजार करना होगा।
फैंस ने जाहिर की खुशी
थलापति विजय की फिल्म GOAT की ओटीटी रिलीज अनाउंस करते हुए नेटफ्लिक्स पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, ‘कभी शेर को GOAT बनते देखा है? थलपति विजय की The GOAT- The Greatest Of All Time 3 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज होने जा रही है।’ इस पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘प्लीज फिल्म को यहां बिना किसी कट के रिलीज करें।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हिंदी रिलीज के लिए दिल से शुक्रिया। मेरे फेवरेट एक्टर्स में से एक थलापति।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शेर हमेशा शेर ही रहता है।’
बॉक्स ऑफिस पर कैसा था कलेक्शन?
थलापति विजय की फिल्म GOAT ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 44 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इसके कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 249.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की बात करें तो GOAT में थलापति विजय के अलावा प्रभु देवा, प्रशांत, मोहन, जयराम, स्नेहा लैला, अजमल अमीर, मीनाक्षी चौधरी और पार्वती नायर जैसे कई स्टार्स हैं।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines