Goat ने आते ही मचाई तबाही, थलापति विजय की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए कितने करोड़?

Goat Day 2 Box Office Collection: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘गोट’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तबाही मचा दी है। फिल्म बेहद कमाल की कर रही है और इसने 2 दिन में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Goat

Goat

Goat Day 2 Box Office Collection: कुछ दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ की एंट्री हुई और फिल्म ने रिलीज होते ही टिकट खिड़की पर तबाही मचाई। अब ऐसा लगा रहा है कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘गोट’ भी कमाई के मामले में पीछे नहीं रहेगी। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। 2 दिन में ही 50 करोड़ की कलेक्शन के आंकडे़ को पार कर लिया है तो जाहिर है कि यह फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ेगी।

विज्ञापन

फिल्म ‘गोट’ का जलवा

Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, थलापति की फिल्म ‘गोट’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, लेकिन यह अभी शुरुआती और अनुमानित नंबर हैं। इनमें कुछ बदलाव भी हो सकता है। गौरतलब है कि इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर रिलीज के पहले दिन ही 44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 68.75 करोड़ रुपये हो गई है। कमाई के इन नंबर्स को देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म कई बड़ी फिल्मों के आंकड़ों को मात देगी।

विज्ञापन

‘स्त्री 2’ से पीछे है ‘गोट’

अगर फिल्म ‘स्त्री 2’ की बात करें तो अभी विजय की यह फिल्म ‘स्त्री 2’ से पीछे हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर साउथ की यह फिल्म कोई बड़ा धमाका कर सकती है। अब वक्त ही बताएगा कि क्या फिल्म की कमाई को रफ्तार मिलेगी या फिर इसकी कमाई में गिरावट आएगी, लेकिन जिस तरह से फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, उससे जाहिर है कि इसकी कमाई में गिरावट तो नहीं आएगी।

बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है विजय की फिल्म

यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि बेशक फिल्म ‘गोट’, ‘स्त्री 2’ से पीछे है, लेकिन साउथ की गद्दी इस फिल्म ने आते ही अपने नाम कर ली है। वहीं ‘स्त्री 2’ का हिंदी बेल्ट में सिक्का चल रहा है। हालांकि यह अपने आप में बड़ी बात होगी कि साउथ की कोई फिल्म हिंदी फिल्म को मात देकर कोई रिकॉर्ड तोड़ेगी। जैसे-जैसे ‘गोट’ की कमाई होगी ‘वैसे-वैसे’ पता लगेगा कि फिल्म कितने आंकड़ों को तोड़कर बंपर कमाई करने में कामयाब रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ