New Delhi: महाशिवरात्रि के मौके पर पद्मश्री सोनू निगम के ‘आई बिलीव’ म्यूजिक के साथ ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन-जेटसिंथेसिस की डिजिटल मनोरंजन विंग ने महामृत्युंजय मंत्र के लिए एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है।
यह महामृत्युंजय मंत्र वीडियो फॉर्म में सोनू निगम द्वारा किया गया है। इस शक्तिशाली मंत्रोच्चारण को सुनने के बाद लोगों को भक्ति के सागर में डूबने का मौका मिलेगा। महामृत्युंजय मंत्र एक मोक्ष मंत्र माना जाता है, जो अमरता और दीर्घायु प्रदान करता है। माना जाता है कि महामृत्युंजय मंत्र का मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक व गहरा प्रभाव पड़ता है।
महामृत्युंजय मंत्र के दोनों भागों को शामिल किया गयाः सोनू निगम
महामृत्युंजय मंत्र की इस म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए सोनू निगम कहते हैं कि बाजार में कई महामृत्युंजय मंत्र पाठ हैं, लेकिन मैंने अभी तक इसका पूरा संस्करण नहीं सुना है। मैंने इस विषय पर शोध किया और पाया कि महामृत्युंजय मंत्र दो भागों में है। दूसरे भाग के बिना ये अधूरा है।
उन्होंने कहा कि दूसरा भाग मैंने अपने संस्करण में शामिल किया है। मैंने इस महामृत्युंजय मंत्र को सही अंकन और उच्चारण में पढ़ा है, जैसा कि मूल रूप से हमारे प्राचीन ऋषियों द्वारा उच्चारित किया जाता था। कहा कि मेरे लिए पूर्ण संस्करण बनाना कल्पना से परे है।
कंपनी ने जताई बेहतर प्रतिक्रिया की संभावना
उधर लॉन्चिंग पर जेटसिंथेसिस के संस्थापक और सीईओ, राजन नवानी ने कहा कि हम सोनू निगम के ‘आई बिलीव’ म्यूजिक के साथ यह संस्करण शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। हनुमान चालीसा की अद्भुत सफलता ने हमें अपने श्रोताओं के लिए इस तरह के और ज्यादा गहरे अनुभव लाने के लिए प्रोत्साहित किया है। हमें उम्मीद है कि दर्शक महामृत्युंजय मंत्र को लेकर भी अनुकूल प्रतिक्रिया देंगे। इसके अलावा यह साझेदारी जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के विकास को गति देगी, क्योंकि हम इस क्षेत्र में निवेश करना जारी रखेंगे। दर्शक साल भर में हमसे कुछ शानदार लॉन्चिंग की उम्मीद करते हैं।
180 देशों में इन क्षेत्रों में सेवाएं दे रही है कंपनी
जेटसिंथेसिस एक नए जमाने की डिजिटल एंटरटेनमेंट और प्रौद्योगिकी कंपनी है, जिसने तीन प्रमुख गेमिंग और ईस्पोर्ट्स, डिजिटल एंटरटेनमेंट, कल्याण और आजीविका में ग्लोबल एंट्री की है। 180 देशों में लाखों उपभोक्ताओं के साथ जेटसिंथेसिस इन तीन कार्यक्षेत्रों में विश्व स्तरीय सेवाएं देती है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अरबों उपभोक्ताओं के जीवन को छूना है। 2014 में लॉन्च होने के बाद से राजन नवानी (उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) के नेतृत्व में जेटसिंथेसिस ने प्रौद्योगिकी, प्रतिभा, सामग्री और वितरण क्षेत्र में मजबूती के साथ खड़ा किया है। जेटसिंथेसिस कई अन्य डिजिटल क्षेत्रों में भी सभी हितधारकों का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी को इन लोगों को समर्थन प्राप्त
कंपनी का पुणे में मुख्यालय है। कंपनी को कृष गोपालकृष्णन, अदार पूनावाला, सचिन तेंदुलकर, उद्योग के दिग्गजों और थर्मेक्स, त्रिवेणी समूह, योहान पूनावाला समूह और डीएसपी समूह के प्रवर्तकों के बहु-अरब डॉलर के पारिवारिक कार्यालयों का समर्थन प्राप्त है। यूरोप, यूके और यूएस में कार्यालयों के साथ जेटसिंथेसिस भारत के डिजिटल परिदृश्य में एक प्रमुख खिलाड़ी है।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines