हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Glenda Jackson Passes Away: नहीं रहीं एकेडमी अवॉर्ड विनर ग्लेंडा जैक्सन, 87 साल की उम्र में लंदन में ली आखिरी सांस

विज्ञापन
Glenda Jackson Passes Away

Glenda Jackson Passes Away: यूके की पॉलीटिशियन और दो बार की ऑस्कर अवार्ड विजेता ग्लेंडा जैक्सन का निधन हो गया है। बीते कुछ समय से ग्लेंडा कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थी और अब 87 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसें लीं है।

ग्लेंडा का निधन उनके लंदन स्थित घर में हुआ। काफी लंबे टाइम से ग्लेंडा का इलाज भी चल रहा था, लेकिन आखिरकार वो जिंदगी की जंग हार गई और उनका निधन हो गया। इसकी पुष्टि ग्लेंडा जैक्सन के एजेंट लियोनेल लर्नर ने खुद की है।

यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan, Sanjeev Kumar: भिखारी समझकर जया बच्चन ने इस सुपरस्टार को भगाने के लिए बुला लिए थे गॉर्डस, फिर मांगी माफी

विज्ञापन

आखिरी दिनों में भी काफी एक्टिव थीं ग्लेंडा

बता दें कि ग्लेंडा जैक्सन ने पॉलिटिक्स में काफी अच्छा नाम कमाया था। वह ब्रिटिश लॉ मेकर के तौर पर भी ख्याति प्राप्त कर चुकी थी। साथ ही अपने करियर में उन्होंने दो बार अकेडमी अवार्ड भी जीता है औप वह एक शानदार एक्ट्रेस मानी जाती थी। वहीं, आखिरी दिनों में भी ग्लेंडा काफी एक्टिव थीं और लर्नर के मुताबिक ग्लेंडा जैक्सन ने हाल ही में फिल्म द ग्रेट एस्केपर की शूटिंग भी पूरी की है। बता दें कि फिल्म में उनके को-स्टार माइकल केन है।

दो बार ग्लेंडा ने हासिल किए एकेडमी अवॉर्ड 

वहीं, अगर ग्लेंडा की बात करें तो उनका जन्म साल 1936 में इंग्लैंड के बिरगेनहेड में हुआ था। साथ ही ग्लेंडा लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट की डिग्री होल्डर भी रही हैं। 1960-70 के दौर में ग्लेंडा सबसे मशहूर एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती थी। इसके साथ ही उन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो बार एकेडमी अवॉर्ड हासिल किए हैं। ग्लेंडा ने साल 1971 में फिल्म वीमेन इन लव के लिए एकेडमी अवॉर्ड जीता था। साथ ही साल 1974 में उन्होंने फिल्म ए टच ऑफ क्लास के लिए एकेडमी अवॉर्ड जीता।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kajol Family: कोई फिल्मों में तो कोई इंडस्ट्री से दूर, जानें काजोल की फैमिली में कौन क्या हैं?

राजनीति में भी ग्लेंडा ने कमाया अच्छा खासा नाम

बता दें कि ग्लेंडा ने महज सोलह साल की छोटी सी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। वहीं, उन्होंने शुरुआती नौकरी के तौर पर एक मेडिकल शॉप पर भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री की और फिर धीरे-धीरे वो इंग्लैंड की एक मशहूर हस्ती के तौर पर स्थापित हो गई। इतना ही नहीं बल्कि ग्लेंडा ने राजनीति में भी अच्छा खासा नाम कमाया है। ग्लेंडा ने ब्रिटिश सांसद के तौर पर भी काम किया और वो 23 साल तक लेबर पार्टी की प्रतिनिधि बनकर भी रहीं हैं। साल 1997 में टोनी ब्लेयर की सरकार में ग्लेंडा ने परिवहन मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी थीं। वहीं अब उनके निधन पर सभी शोक जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola