Girija Oak On Being National Crush: एक्ट्रेस गिरीजा ओक पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं. वह लाइमलाइट में बनी हुई हैं. कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आई थीं, जिसकी उन्होंने निंदा की थी. लेकिन, इससे पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे वह रातोंरात नेशनल क्रश बन गई थीं. उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है. ऐसे में अब जब उन्हें अचानक से नेम और फेम मिला तो उन्होंने इसके साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़े, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है.
दरअसल, गिरिजा ओक ने हाल ही में द लल्लनटॉप से बात की थी. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ बोल्ड फोटोज सामने आई थीं, जिसके बाद लोग उन्हें इंडिया की सिडनी स्वीनी कहने लगे थे. इसके साथ ही उन्होंने नेशनल क्रश तक का टैग दे दिया था. इसके साइड इफेक्ट्स भी उन्हें फेस करने पड़े. इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनसे किसी ने पूछा कि कुछ बदला क्या? तो इस पर उन्होंने ना में जवाब दिया था. उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक ज्यादा काम के ऑफर नहीं मिल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मिसेज देशपांडे’ से ‘थामा’ तक, ये 7 फिल्में-सीरीज ओटीटी पर मचाएंगी धमाल
गिरिजा ओक ने लाइमलाइट के बताए साइड इफेक्ट्स
इसके साथ ही गिरिजा ओक ने अचानक से मिले फेम के डार्क साइड का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें भद्दे और अश्लील मैसेज मिलने लगे. एक्ट्रेस ने बताया कि एक ने उन्हें कहा कि वह उनके लिए कुछ भी कर सकता है और एक चांस देने के लिए कहा. इतना ही नहीं, गिरिजा ने बताया कि एक यूजर ने तो उनसे उनका रेट तक पूछ लिया और कहा कि एक घंटा बैठने की कीमत क्या है? अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे लोग अगर रियल में उन्हें देखें तो शायद वो उनसे नजरें ना मिला पाएं. लेकिन, पर्दे के पीछे कुछ भी कह रहे हैं.
बहरहाल, अगर गिरिजा ओक के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने टीनएज में मराठी मूवी में काम किया था. उन्हें हिंदी में छोटे और सपोर्टिंग किरदारों में देखा गया है. फिल्म ‘तारे जमीन पर’ और ‘शोर इन द सिटी’ जैसी फिल्मों में उन्होंने छोटे रोल किए हैं. मराठी इंडस्ट्री में उन्हें काफी पसंद किया गया और यहां की वह फेमस अभिनेत्री बन गईं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में ये कंटेस्टेंट बना पहला फाइनलिस्ट, ‘टिकट टू फिनाले’ के साथ-साथ मिली कैप्टेंसी
ओटीटी क्वीन हैं गिरिजा ओके
गिरिजा ओके बड़े पर्दे के साथ ही ओटीटी पर भी अच्छा खासा काम कर चुकी हैं, जहां उनके काम को काफी पसंद किया गया है. ‘लेडीज स्पेशल’ और ‘मॉडर्न लव: मुंबई’ जैसे टीवी शोज के बाद उन्हें ओटीटी पर नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर किया था. वहीं, जल्द ही वह गुलशन देवैया के साथ शो ‘परफेक्ट फैमिली’ में नजर आने वाली हैं.
यह भी पढ़ें: ‘ICU से फोन किया था…’, धर्मेंद्र के निधन के बाद एक्टर बेटे का छलका दर्द; शेयर किया भावुक किस्सा
संबंधित खबरें
LIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
1 hr agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
1 hr agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
14 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 days ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines