Gippy Grewal Reaction after Lawrence Bishnoi attacks: पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित बंगले पर हाल ही में (25 नवंबर) को फायरिंग हुई थी। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाबी सिंगर के बंगले पर फायरिंग का दावा किया था।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। वहीं, अब इस पर गिप्पी ग्रेवाल ने रिएक्ट किया है, उनका कहना है कि सलमान खान उनके दोस्त नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मैं रोड़ पे आ गया हूं…’ Karan Johar के पिता ने संजय दत्त से ऐसा क्यों कहा था?
दरअसल, 25 नवंबर की रात को खबर आई कि मशहूर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित बंगले फायरिंग हुई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पोस्ट शेयर कर ली। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जो पोस्ट शेयर किया गया, उसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सिद्धू मूसेवाला का भी जिक्र किया गया है। इस पर अब गिप्पी ने रिएक्शन देते हुए कहा कि सलमान और वो दोस्त नहीं है, दोनों में बस जान-पहचान है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
हमारे बीच दोस्ती जैसा कोई रिश्ता नहीं है- गिप्पी ग्रेवाल
News18 को दिए एक इंटरव्यू में गिप्पी ने कहा कि मैं और सलमान खान बस एक-दो बार मिले हैं। हमारे बीच दोस्ती जैसा कोई रिश्ता नहीं है। इसके आगे गिप्पी ने बताया कि मौजा ही मौजा के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान आए थे, क्योंकि फिल्म के निर्माता ने उन्हें बुलाया था और इसके अलावा वो सलमान से बिग बॉस के सेट पर मिले हैं। सिंगर ने आगे बताया कि सलमान खान से मेरी कोई दोस्ती नहीं है। मैं नहीं जानता कि मरे घर पर हमला क्यों हुआ? मैं तो अभी भी इसको लेकर हैरान हूं। गिप्पी ने कहा कि जो मेरे साथ हुआ है मैं उसको प्रोसेस करने की कोशिश कर रहा हूं।
LAWRENCE BISHNOI
कनाडा स्थित गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर हुआ था हमला
बता दें कि कनाडा स्थित गिप्पी ग्रेवाल बंगले पर हमला हुआ था। ये घटना 25 नवंबर देर रात की है। गिप्पी की मानें तो उन्हें नहीं पता कि ये हमला क्यों किया गया है। गिप्पी का कहना है कि इंडस्ट्री में उनका कोई दुश्मन नहीं है और ना ही कभी उनका नाम किसी विवाद से जुड़ा है। उनका कहना है कि मो नहीं जानते कि इस हमले के पीछे कौन हैं? हालांकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पोस्ट कर इस फायरिंग का दावा किया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines