Gippy Grewal ने डेट लॉक कर बढ़ाया सस्पेंस, इंटरनेट पर जवाबों का लगा तांता

पॉपुलर पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इस बीच अब गिप्पी ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए सस्पेंस बढ़ा दिया है। गिप्पी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद लोगों ने एक्टर के कमेंट सेक्शन में जवाबों की बारिश कर दी।

Gippy Grewal

Gippy Grewal

विज्ञापन

पॉपुलर पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। एक्टर खुद से जुड़े अपडेट्स भी इंटरनेट पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इस बीच अब गिप्पी ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए सस्पेंस बढ़ा दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ग्रेवाल ने ऐसा क्या शेयर कर दिया है, तो आइए जानते हैं इस लेटेस्ट अपडेट के बारे में…

गिप्पी ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, गिप्पी ग्रेवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में गिप्पी ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए सस्पेंस बढ़ा दिया है। गिप्पी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उस पर लोगों ने कमेंट सेक्शन में जवाबों की बारिश कर दी। गिप्पी ने अपने पोस्ट में लिखा कि 26 जून 2026। वहीं, पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि लॉक दा डेट, क्या लगता है क्या होगा?

विज्ञापन

लोगों ने किए कमेंट्स

पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने इसका जवाब भी देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि जट्ट जेम्स बॉन्ड 2। दूसरे यूजर ने लिखा कि कैरी ऑन जट्टा 4। तीसरे यूजर ने कहा कि जट्ट जेम्स बॉन्ड 2 आएगी। एक और यूजर ने कहा कि अकाल पार्ट 2। एक अन्य ने कहा कि लॉक 2। एक और ने कहा कि जट्ट जेम्स बॉन्ड 2। एक ने कहा कि सरप्राइज गिप्पी सर सून। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

Gippy Grewal

Gippy Grewal

विज्ञापन

“जट्ट जेम्स बॉन्ड 2”

गौरतलब है कि चार दिन पहले भी गिप्पी ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने “जट्ट जेम्स बॉन्ड” का सीक्वल “जट्ट जेम्स बॉन्ड 2” को लेकर अपडेट दिया था। अपने पोस्ट में गिप्पी ने लिखा था कि ‘जट्ट जेम्स 2’ 2026 में सिनेमाघरों में आएगी। वहीं, अब यूजर्स भी कयास लगा रहे हैं कि शायद गिप्पी ने इसी फिल्म की रिलीज को लेकर ये हिंट दिया है। हालांकि, 26 जून 2026 को क्या होगा ये गिप्पी ने अभी कंफर्म नहीं किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ