Kapil Sharma, Salman Khan: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर एक महीने में दो बार फायरिंग का मामला सामने आया है। बीते दिन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई। इस हमले की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो सामने आया। इस ऑडियो में बॉलीवुड के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को सरेआम धमकी दी गई है।
सलमान खान के साथ काम करने वालों को चेतवानी
ऑडियो में कहा गया है कि जो भी सलमान खान संग काम करेगा, वो मरेगा। अब सवाल ये है कि क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग, सलमान खान के करीबियों को अपना निशाना बना रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब सलमान के साथ काम करने वाले या फिर उनके करीबी को इस तरह से धमकाया गया हो। इसके पहले भी कई लोगों के साथ इस तरह का मामला सामने आ चुका है। आइए जानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसके पहले किस-किसको अपना निशाना बनाया है?
क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर सलमान खान के करीबी?
बाबा सिद्दीकी
बीते साल 12 अक्टूबर 2024 को एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी पर सरेआम फायरिंग हुई थी। इस गोलीबारी में बाबा सिद्दीकी की जान चली गई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी को सलमान खान का बेहद करीबी माना जाता है। बाबा के मर्डर के बाद भी ये चर्चा हुई थी कि क्या सलमान खान के करीबी लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं?
एपी ढिल्लों
मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों का नाम भी इस लिस्ट में आता है। गौरतलब है कि बीते साल सितंबर के महीने में एपी ढिल्लों के घर पर भी फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। सिंगर के घर फायरिंग की वजह कुछ और नहीं बल्कि सलमान खान के साथ कनेक्शन होना बताई गई थी। फायरिंग के दौरान इंटरनेट पर एक पोस्ट भी वायरल हुआ था, जिसमें कहा गया था कि कनाडा में 1 सितंबर को जो फायरिंग हुई थी वो हमने करवाई थी। इसी पोस्ट में ढिल्लों के गाने में सलमान खान होना भी गैंग के गुस्से की वजह थी।
गिप्पी ग्रेवाल
साल 2023 में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर भी फायरिंग का मामला सामने आया था। 25 नवंबर 2023 को गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित बंगले पर गोलीबारी हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से इंटरनेट पर एक पोस्ट सामने आया था, जिसमें फायरिंग के दावा की बात कही गई थी।
कपिल शर्मा
अब कपिल शर्मा के साथ इसी तरह की घटना सामने आई है। हाल ही में जो ऑडियो वायरल हुआ है, उसमें एक शख्स कह रहा है कि मैं हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से, कपिल शर्मा पर पहले और अब जो फायरिंग हुई है, वो इसलिए हुई है क्योंकि उसने सलमान खान को अपने शो के उद्घाटन में बुलाया था। अगली बार जो भी डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स या फिर कलाकार, ऐसा करेंगे उनको कोई चेतावनी नहीं देंगे।
ऑडियो में क्या?
ऑडियो में आगे कहा गया कि आगे कोई चेतावनी नहीं, सीधी एके47 ही चलेगी। मुंबई में ये सभी को चेतावनी है और हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम लोगों ने अपनी लाइफ में सोचा भी नहीं होगा। अगर किसी ने भी सलमान खान के साथ काम किया, तो हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे, उसको मार देंगे और वो खुद अपनी मौत का जिम्मेदार होगा। इसके अलावा बीते दिन एक पोस्ट में भी सामने आया था, जिसमें कपिल शर्मा को फोन ना उठाने पर उनके मुंबई वाले घर पर हमले की बात कही गई थी।
सलमान खान को मिलती रही हैं धमकियां
गौरतलब है कि समय-समय पर सलमान खान को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिलती रही है। बीते साल भी सलमान खान के घर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से फायरिंग का मामला सामने आया था। इसके पहले भी गैंग की ओर से सलमान खान को धमकी मिलती रही है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के बाद इस गैंग के निशाने पर Kapil Sharma, कनाडा के कैफे पर फायरिंग कर दी ये धमकी
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines