Giorgia Andriani : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) और जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन अचानक कपल के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया। एक्टर ने पिछले साल मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (Sshura Khan) संग निकाह कर लिया। वहीं दोनों के ब्रेकअप की वजह जानने के लिए फैंस काफी उतावले थे। इस बीच जॉर्जिया ने फाइनली अपने ब्रेकअप पर बात की है।
अरबाज खान को बताया अच्छा इंसान
टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में जॉर्जिया एंड्रियानी ने एक्स बॉयफ्रेंड अरबाज खान की तारीफ की और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया। ब्रेकअप पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां, हम अलग हो गए थे। एक रिश्ते को छोड़ने का खालीपन हमेशा साथ रहता है। इतना आसान नहीं होता है क्योंकि आप किसी के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़े होते हो लेकिन रिश्ता खत्म होने के बाद लाइफ में आगे बढ़ना होता है। मैं अपनी जिंदगी में अब आगे बढ़ चुकी हूं और अरबाज के अच्छा होने की उम्मीद करती हूं।’
डेटिंग रूमर्स पर दी सफाई
आपको बता दें कि अरबाज खान संग ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर जॉर्जिया एंड्रियानी के डेटिंग की कई खबरें सामने आईं, जिसपर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी। जॉर्जिया ने डेटिंग रूमर्स पर कहा, ‘मैंने हाल ही में कुछ ऐसी रिपोर्ट्स देखीं जिसमें लिखा था कि मैं किसी दूसरे एक्टर को डेट कर रही हूं लेकिन यह सिर्फ अफवाह है। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है।’
यह भी पढ़ें : कॉकटेल के सीक्वल से दीपिका-डायना की हुई छुट्टी! जानें मनोरंजन जगत की ताजा खबरें
2017 से डेट कर रहे थे अरबाज-जॉर्जिया
गौरतलब है कि जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान साल 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मलाइका अरोड़ा संग तलाक लेने के बाद अब अरबाज खान ने पिछले साल दिसंबर, 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह कर लिया है। वहीं जॉर्जिया एंड्रियानी का एक्टर की शादी पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines