सलमान खान के पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ का इस बार 19वां सीजन आने वाला है। शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसके आने का इंतजार कर रहे हैं। शो के मेकर्स इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। इस बीच अब शो के कंटेस्टेंट्स की अप्रोच लिस्ट में दो नए नाम शामिल हो गए हैं। आइए जानते हैं कि अब किसे शो का ऑफर मिला है?
परम सिंह और भाविका शर्मा
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि टीवी के पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में नजर आए परम सिंह और भाविका शर्मा, दोनों को बिग बॉस 19 के लिए संपर्क किया गया है। बता दें कि इसके पहले बिग बॉस में ‘गुम है किसी के प्यार में’ से ऐश्वर्या-नील नजर आए थे।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
हालांकि, अभी कंफर्म नहीं है कि परम सिंह और भाविका शर्मा शो में नजर आएंगे। ऐसी बस चर्चा है कि दोनों को शो का ऑफर मिला है। अब दोनों शो में नजर आएंगे या नहीं, ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा। वहीं, इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों की जोड़ी कमाल है। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत शानदार जोड़ी है। तीसरे यूजर ने लिखा मजा आएगा।
शो के प्रीमियर की डेट क्या?
एक और यूजर ने कहा कि दोनों को देखने के लिए एक्साइटेड हूं। एक और ने लिखा कि कमाल की जोड़ी है। इस तरह यूजर्स ने भी इस जोड़ी के अप्रोच करने की खबर पर रिएक्ट किया है। इसी के साथ अगर बिग बॉस 19 की बात करें तो शो को लेकर चर्चा है कि इस बार शो में एक नहीं बल्कि तीन होस्ट नजर आने वाले हैं। इसी के साथ शो का प्रीमियर 31 अगस्त (Unofficial) को किया जाएगा।
बिग बॉस 19
इसके अलावा शो को लेकर जानकारी है कि शो इस बार पांच महीने चलेगा। बिग बॉस 19 को टीवी और ओटीटी पर साथ देखा जाएगा। हालांकि, इसके एपिसोड पहले जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाएंगे। इसके डेढ़ घंटे बाद शो के एपिसोड को कलर्स टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा। साथ ही ये भी सुनने में आया है कि इस बार सिर्फ तीन महीने सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। हालांकि, अभी शो से जुड़ी किसी भी चीज को लेकर कुछ ऑफिशियल सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- Dhadak 2 का ट्रेलर कब आएगा? नए पोस्टर के साथ आया लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines