Abhishek Bachchan Ghoomer Review: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपनी आखिरी फिल्म ‘दसवीं’ (Dasvi) के बाद बड़े पर्दे पर ‘घूमर’ (Ghoomer) लेकर उतरे। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा शबाना आजमी (Shabana Azmi), सैयामी खेर (Saiyami Kher) और अंगद बेदी (Angad Bedi) मुख्य कलाकारों के तौर पर नजर आ रहे हैं। फिल्म आज 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी जिंदगी के एक ऐसे संघर्ष की है जहां कोई भी एक नॉर्मल इंसान हार मान जाए या टूट जाए, लेकिन जब उसी संघर्ष में किसी ऐसे इंसान का साथ मिल जाता है जो आपको जिंदगी के असल मायने सिखाए तो हारने वाले इंसान की सारी परेशानियां हल हो जाती है और उसको जीने की एक नई वजह और सुबह मिल जाती है।
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan Ghoomer) भी इस फिल्म में एक ऐसा ही किरदार निभा रहे हैं जो किसी के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बन सकता है। एक ऐसा किरदार जो खुद तो कहीं अंधेरों की गहराइयों में खो गया है, लेकिन उसे दूसरे के जिंदगी को रोशन करना आता है। फिल्म में वो अपनी एक ऐसी गलती की भरपाई कर रहे हैं, जिसके लिए वो जिम्मेदार हैं।
यह भी पढ़ें: बेटे Abhishek Bachchan की घूमर रिलीज के पहले पापा Amitabh Bachchan ने किया ये काम
क्या है फिल्म की कहानी?
सैयामी खेर (Saiyami Kher) फिल्म में अनिका का किरदार निभा रही हैं, एक क्रिकेटर बनना चाहती हैं और इंडिया के लिए खेलना चाहती है। उसकी दादी यानी शबाना आजमी और अनिका का पूरा परिवार उसका साथ देता है। अनिका एक शानदार बल्लेबाज है, जो अपने दम पर महिला इंडियन क्रिकेट टीम में सेलेक्ट भी हो जाती है, लेकिन उसके साथ एक ऐसा हादसा हो जाता है जो उससे तोड़ देता है, जिससे बाद उसकी जिंदगी में एक ऐसे इंसान यानी अभिषेक बच्चन की एंट्री होती जो उसकी जिंदगी को बदल देता है। वो कैसे इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म (Ghoomar) की कहानी बहुत दमदार है। साथ ही फिल्म की स्टोरीलाइन आपको आखिर तक ये देखने पर मजबूर भी करती हैं कि क्या अनिका अपने संघर्ष को पूरा कर पाती है और जिंदगी की इस जंग में जीत पाती है। हालांकि, फिल्म का क्लाइमैक्स काफी सरप्राइजिंग हैं, जो आपके चेहरे पर एक स्माइल तो जरूर लाएगी।
कैसे हैं फिल्म के किरदार?
‘घूमर’ (Ghoomar Review) फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसमें नजर आने वाले सभी किरदार भी काफी जोरदार हैं, जिन्होंने फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। फिल्म के यही दमदार किरदार आपको अंत तक बांधे रखते हैं।
इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एंट्री पर आप दिल खोलकर हसेंगे। ये काफी लंबे समय बाद हो रहा है कि फिल्म में बच्चन बाप-बेटा साथ नजर आने रहे हैं। हमारी ओर से इस फिल्म को 5 में से 4 स्टार मिलते हैं।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
49 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
11 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines