German Model Lizlaz: सोशल मीडिया पर अक्सर ही कुछ ना कुछ ऐसा बवाल हो जाता है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में होती है. हाल ही में भी ऐसा ही कुछ हुआ है. विराट कोहली ने एक पोस्ट को लाइक क्या कर दिया कि इंटरनेट पर भूचाल-सा आ गया. हर तरफ बस किंग कोहली की चर्चा होने लगी. वहीं, अब विराट ने जिस मॉडल की पोस्ट को लाइक किया था, उस पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?
LizLaz का आया रिएक्शन
दरअसल, ये मामला है जर्मन मॉडल LizLaz की पोस्ट को लाइक करने का. मामला बढ़ने पर अब खुद LizLaz ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. LizLaz का कहना है कि वो खुद नहीं जानती कि विराट ने कब उनकी पोस्ट को लाइक किया है, लेकिन जब इस बारे में खबरें आने लगीं और मीडिया से मैसेज आने लगे. मॉडल का कहना है, जब वो सुबह उठीं, तो हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही थी.
क्या बोलीं LizLaz?
LizLaz का कहना है कि ये सब उनके लिए बेहद हैरान करने वाला था. वहीं, सोशल मीडिया पर ये मामला इतनी तेजी से फैल रहा था कि वायरल हो गया और यूजर्स में लगातार इसकी चर्चा हो रही थी. LizLaz ने मामले पर आगे कहा कि विराट ने जब लाइक को हटा दिया, तो उन्हें थोड़ा बुरा महसूस हुआ था. उनका कहना है कि ऐसा इसलिए क्योंकि वो मामले को बढ़ाना नहीं चाहते.
भारत के साथ जुड़ाव
इसके आगे LizLaz ने कहा कि उन्हें ये समझ ही नहीं आया कि आखिर कैसे ये मुद्दा इतना बड़ा बन गया और लोगों ने इसे कैसे नोटिस किया और खबरें बना दीं. इसी के साथ जर्मन मॉडल ने भारत के लिए अपने जुड़ाव पर भी बात की और कहा कि वो पहली बार अपने एक दोस्त से मिलने के लिए बेंगलुरु गई थीं.
विराट कोहली की फैन
उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान इंडिया उन्हें इतना पसंद आया कि वो कई महीनों तक यहां रह गईं. साथ ही उन्होंने गोवा, मैसूर, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद जैसी जगहों पर भी घूमा और इसी ट्रिप के दौरान उन्हें क्रिकेट में भी दिलचस्पी हुई और वो IPL देखने लगीं. इतना ही नहीं बल्कि दोस्तों के साथ IPL के दौरान वो विराट कोहली की फैन बन गईं. उनका कहना है कि विराट कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें क्रिकेटर का खेल बेहद पसंद आता है.
यह भी पढ़ें- तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में पड़े वीर पहाड़िया? मिस्ट्री गर्ल संग एक्टर का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
14 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines