Georgina Rodriguez: फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और स्पेनिश-अर्जेंटीना मूल की मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी जॉर्जिना रोड्रिगेज ने शादी कर ली है. जानकारी की मानें तो, कपल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है. 11 अगस्त, 2026 को पुर्तगाल के कास्केस में एक निजी समारोह में दोनों शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं. इस बीच आइए जान लेते हैं कि जॉर्जिना रोड्रिगेज के पास कितनी दौलत है?
जॉर्जिना रोड्रिगेज की नेटवर्थ
जॉर्जिना रोड्रिगेज की नेटवर्थ की अगर बात करें तो जॉर्जिना रोड्रिगेज की अनुमानित पर्सनल नेटवर्थ करीब 10 मिलियन से 12 मिलियन डॉलर (लगभग 90 करोड़ से 115 करोड़ भारतीय रुपये) है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में उनकी ब्रांड वैल्यू 35 मिलियन डॉलर तक आंकी जाती हैं, लेकिन जॉर्जिना की नेटवर्थ को लेकर ये ऑफिशियल और कंफर्म नहीं है, ऐसा बस रिपोर्ट्स में दावा किया गया है.
‘आई एम जॉर्जिना’ सीरीज
इसके अलावा नेटफ्लिक्स की ‘आई एम जॉर्जिना’ नाम की सीरीज में जॉर्जिना की लाइफ के बारे में दिखाया गया है. इस रियलिटी डॉक्यूमेंट्री सीरीज में फैंस को रोड्रिगेज के निजी जीवन, मातृत्व, रोनाल्डो के साथ उनके रिश्ते, यात्राओं, दोस्ती और करियर की झलक देखने को मिलती है. नेटफ्लिक्स उन्हें एक मॉडल, इन्फ्लुएंसर, व्यवसायी, मां और डांसर के रूप में पेश करता है.
2022 में हुई थी रिलीज
नेटफ्लिक्स ने ‘आई एम जॉर्जिना’ में उनकी पर्सनल लाइफ और पॉपुलैरिटी को एक एंटरटेनमेंट सीरीज में बदल दिया. कोमोडो स्टूडियो द्वारा निर्मित ये सीरीज साल 2022 में विश्व स्तर पर रिलीज हुई और इसके कई सीजन आ चुके हैं. नेटफ्लिक्स के अनुसार, उनके प्रोफेशनल करियर में मॉडलिंग, डांस, बिजनेस और इन्फ्लुएंसिंग शामिल हैं.
2025 में हुई थी कपल की सगाई
रोनाल्डो और रोड्रिगेज की बात करें तो ये दुनिया के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक है. रोनाल्डो और रोड्रिगेज साल 2017 से एक-दूसरे के साथ हैं और अगस्त 2025 में उनकी सगाई हुई थी. उनकी प्रेम कहानी की बात करें तो वो तब शुरू हुई थी जब जॉर्जिना मैड्रिड में गुच्ची स्टोर में सेल्स असिस्टेंट थीं. अब कपल शादी कर चुका है.
कपल के पांच बच्चे
बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज के कुल पांच बच्चे हैं, इनमें से दो बच्चे जॉर्जिना और रोनाल्डो की अपनी संतान हैं और दो बच्चे सरोगेसी से हुए थे (जिनकी परवरिश जॉर्जिना भी साथ मिलकर करती हैं) और एक बड़ा बेटा रोनाल्डो के पिछले रिश्ते से है.
यह भी पढ़ें- हीरो या हैवान… किसकी होगी जीत? Haiwaan का खौफनाक टीजर रिलीज
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines